दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस की सख्त चेकिंग का असर:85% ज्यादा चालान, सड़क हादसों में मौतें घटीं

Updated on 13-03-2026 12:47 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर चालान की कार्रवाई काफी बढ़ा दी है। इसका नतीजा यह हुआ कि पिछले साल की तुलना में इस साल सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या कम हो गई है।

यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार साल 2025 में 1 जनवरी से 10 मार्च के बीच सड़क हादसों में कुल 89 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। इनमें जनवरी में 47, फरवरी में 30 और मार्च में 10 मार्च तक 12 लोगों की जान गई थी।

साल 2026 में इसी अवधि में यह संख्या घटकर 62 रह गई है। इस साल जनवरी में 36, फरवरी में 23 और मार्च में 10 मार्च तक 3 लोगों की मौत दर्ज की गई है। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल 27 कम लोगों की जान सड़क हादसों में गई है।

पुलिस की सख्ती से बढ़ी चालानी कार्रवाई

चालानी कार्रवाई के आंकड़ों में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2025 में 1 जनवरी से 10 मार्च तक कुल 14,162 चालान किए गए थे। इनमें जनवरी में 5,364, फरवरी में 7,245 और मार्च में 10 मार्च तक 1,553 चालान शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस साल जांच और चालानी कार्रवाई काफी बढ़ाई गई है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है।

3 महीने में 26 हजार से ज्यादा चालान

साल 2026 में इसी अवधि में चालानों की संख्या बढ़कर 26,234 हो गई है। इस साल जनवरी में 8,662, फरवरी में 14,704 और मार्च में 10 मार्च तक 2,868 चालान किए गए हैं। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल करीब 85 प्रतिशत ज्यादा चालान हुए हैं।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार जांच

यातायात पुलिस दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे, सेंट्रल एवेन्यू मार्ग, दुर्ग शहर, सुपेला चौक, नेहरू नगर चौक और पावर हाउस चौक जैसे व्यस्त और दुर्घटना संभावित स्थानों पर लगातार वाहन जांच कर रही है। यहां हेलमेट चेकिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव जांच और तेज, लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। वाहन चालकों को समझाया जा रहा है कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और सड़क पर सावधानी से गाड़ी चलाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.