महंगाई की मार... अमेरिका में 37% लोगों के लिए घर का खर्च चलाना हो रहा है मुश्किल

Updated on 16-09-2024 04:33 PM
नई दिल्ली: महंगाई ने दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका को लोगों को भी परेशान कर रखा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की एक-तिहाई आबादी के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। जुलाई में 37.4 फीसदी वयस्कों ने कहा कि उनके लिए परिवार का खर्च चलाने में दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा समस्या मिसीसिपी प्रांत में है। यहां 49.5 फीसदी लोगों का कहना है कि वे बुनियादी चीजों के लिए खर्च नहीं जुटा पा रहे हैं। अलाबामा में यह संख्या 45.5 फीसदी, वेस्ट वर्जीनिया में 43.5 फीसदी और लूइसियाना में 43.1 फीसदी है।

अमेरिका में 10 प्रांत ऐसे हैं जहां 40 फीसदी वयस्कों का कहना है कि उनके लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। यह सब ऐसे समय हो रहा है जब देश में कंज्यूमर क्रेडिट कार्ड डेट एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है। साफ है कि खाने-पीने की चीजों, किराया और यूटिलिटीज की लागत लोगों की सैलरी ग्रोथ से ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। देश में पिछले साल महंगाई की दर 3.2 फीसदी थी जो इस साल घटकर 2.5 फीसदी रह गई है। लेकिन आम आदमी के लिए अब भी घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। अमेरिका ही नहीं, सारी दुनिया इस समय महंगाई से त्रस्त है।

कहां है सबसे ज्यादा महंगाई


महंगाई की सबसे ज्यादा मार अर्जेंटीना को झेलनी पड़ रही है। वहां इन्फ्लेशन रेट 237% पहुंच चुका है। दूसरे नंबर पर सीरिया है। लंबे समय से गृह युद्ध की मार झेल रहे इस देश में महंगाई की दर 120% है। तुर्की में यह 51.9%, वेनेजुएला में 35.5%, लेबनॉन में 35.4%, पाकिस्तान में 9.6% और बांग्लादेश में 11.66% है। भारत में महंगाई की दर 3.65% है। इस समय सबसे कम महंगाई चीन में है। वहां इन्फ्लेशन रेट 0.6 फीसदी है। इटली में यह 1.1%, सऊदी अरब में 1.6%, आयरलैंड में 1.7%, फ्रांस में 1.8%, स्वीडन में 1.9%, जर्मनी में 1.9%, साउथ कोरिया में 2% और इंडोनेशिया में 2.12% है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.