आईएमएफ ने 'भिखारी' बने पाकिस्‍तान को दिया ऐसा करारा झटका, पाताल में पहुंचा पाकिस्‍तानी रुपया

Updated on 02-03-2023 07:27 PM
इस्‍लामाबाद: अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने महाकंगाल हो चुके पाकिस्‍तान को करारा झटका दिया है। आईएमएफ ने 4 शर्तें रखीं हैं और कहा है कि इन्‍हें मानने पर ही पाकिस्‍तान को कर्ज की अगली किश्‍त मिलेगी। पाकिस्‍तान को कर्ज मिलने में हो रही देरी से पाकिस्‍तानी रुपया डॉलर के मुकाबले पाताल में पहुंच गया है। गुरुवार को पाकिस्‍तानी रुपये की कीमत में करीब 19 रुपये की भारी भरकम गिरावट आई है। इस तरह से एक डॉलर के बदले पाकिस्‍तानी रुपये की कीमत अब 284.85 तक पहुंच गई है।
विश्‍लेषकों का कहना है कि पाकिस्‍तान सरकार और आईएमएफ के बीच लोन को लेकर चल रहे मतभेद को देखते हुए लोन मिलना मुश्किल लग रहा है। यही वजह है कि पाकिस्‍तानी रुपया भारी दबाव में पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को पाकिस्‍तानी रुपया एक डॉलर के मुकाबले 266.11 पर चल रहा था। इससे पहले पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि आईएमएफ उनके साथ सदस्‍य का नहीं बल्कि भिखारियों जैसा बर्ताव कर रहा है।

पाकिस्‍तान में 50 साल में सबसे ज्‍यादा महंगाई


पाकिस्‍तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और उसका विदेशी मुद्राभंडार मात्र 3 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इससे केवल 3 सप्‍ताह का ही आयात किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में पाकिस्‍तान को अब तत्‍काल आईएमएफ के साथ डील की जरूरत है। इससे न केवल पाकिस्‍तान को 1.2 अरब डॉलर के लोन की नई किश्‍त मिलेगी बल्कि अन्‍य मित्र देशों जैसे सऊदी अरब और यूएई से लोन का रास्‍ता साफ होगा। इससे पहले पाकिस्‍तान को उम्‍मीद थी कि 28 फरवरी को आईएमएफ के साथ एक समझौता हो सकता है लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

पाकिस्‍तान सरकार आईएमएफ को कर्ज की नई किश्‍त के लिए मना नहीं पा रही है। इस बीच पाकिस्‍तान में पाकिस्तान की वार्षिक मुद्रास्फीति फरवरी में 31.55 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई, जबकि पिछले महीने यह 27.6 प्रतिशत थी। बताया जा रहा है कि यह खाद्य और परिवहन कीमतों में भारी वृद्धि से बढ़ी है। डॉन ने आरिफ हबीब कॉर्पोरेशन के अनुसार बताया कि जुलाई 1965 से उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर यह अब तक की सबसे अधिक सीपीआई वृद्धि है। फरवरी, 2022 में मुद्रास्फीति 12.2 प्रतिशत पर पहुंच गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति सालाना आधार पर क्रमश: 28.82 प्रतिशत और 35.56 प्रतिशत हो गई। महीने दर महीने आधार पर महंगाई दर 4.32 फीसदी बढ़ी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.