आईएमएफ चीफ ने एआई को लेकर दी ये बड़ी चेतावनी, कहा-40 फीसदी नौकरियां जाने का खतरा

Updated on 16-01-2024 01:32 PM
नई दिल्ली: पूरी दुनिया में तेजी से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का दबदबा बढ़ रहा है। एआई का अब हर सेक्टर में दखल बढ़ रहा है। अब एआई को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की चीफ क्रिस्टलीना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) ने बड़ी चेतावनी जारी की है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रमुख क्रिस्टलीना जॉर्जीवा का कहना है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) दुनियाभर में जॉब सिक्योरिटी के लिए खतरनाक साबित होगा। स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू हुई वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में शामिल होने से पहले IMF चीफ ने कहा, ‘हालांकि, AI प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए मौके पैदा करेगा।’

इतनी नौकरियों पर पड़ेगा असर

IMF की एक नई रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘विकासशील देशों में AI का प्रभाव कम हो सकता है, लेकिन वैश्विक स्तर पर करीब 40 प्रतिशत नौकरियों पर AI का असर पड़ सकता है। यह उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में 60 फीसदी नौकरियों को प्रभावित करेगा। आपके पास जितनी ज्यादा हाई स्किल्ड जॉब होंगी, असर उतना ही ज्यादा होगा।’


बढ़ सकती है इनकम

IMF की रिपोर्ट में कहा गया है कि AI से प्रभावित होने वाली नौकरियों में से केवल आधी ही नकारात्मक रूप से प्रभावित होंगी। बाकी लोग असल में AI के कारण बढ़ी प्रॉडक्टिविटी से लाभान्वित हो सकते हैं। जॉर्जीवा ने कहा, ‘आपकी नौकरी पूरी तरह से खत्म हो सकती है या नहीं या AI आपकी नौकरी को और आगे बढ़ा सकती है। आप असल में ज्यादा प्रॉडक्टिव होंगे और आपकी इनकम का लेवल बढ़ सकता है।’

उन्होंने कहा कि 2024 दुनियाभर की अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किल साल हो सकता है। दुनिया कोरोना के वक्त लिए गए कर्ज के जाल से अभी तक नहीं निकल पाई है। वहीं, इस साल दुनिया में 80 से ज्यादा देशों में चुनाव हैं। ऐसे में सरकारें लोगों को लुभाने के लिए पैसे खर्च करेंगी, इससे देशों पर कर्ज और बढ़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.