भारत पहुंचते ही इमाम उल हक और बाबर आजम ने कर दी बदतमीजी, ये कभी सुधरने वाले नहीं हैं

Updated on 29-09-2023 01:30 PM
हैदराबाद: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक ने भारत पहुंचने के 24 घंटे के भीतर घटिया हरकत कर दी। इमाम उल हक ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह होटल रूम में चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ इमाम ने लिखा, 'हैदराबाद, चाय और हम।' उनके इस पोस्ट पर भारतीय सोशल मीडिया यूजर अब भड़क गए हैं।'

इमाम उल हक ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसे भारत के वीर जवान विंग कमांडर अभिनंदन से जोड़ कर देखा जा रहा है। इमाम उल हक को भी यह पता होगा कि उनके इस पोस्ट का क्या मतलब है। ऐसे में उन्होंने जानबूझ कर इस तरह की बदतमीजी वाला पोस्ट शेयर किया है।
इमाम दिखानी चाहिए समझदारी

इमाम उल हक ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है वह कहीं से भी ठीक नहीं है। इमाम और बाबर एक इंटरनेशनल प्लेयर हैं। उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों के बारे में भी अच्छे से पता है। यही कारण है बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ कोई भी बायलेटरल सीरीज खेलने की इजाजत टीम इंडिया को नहीं देता है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कई बार भारत के साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए गिड़गिड़ा चुका है। ऐसे में इमाम और बाबर जैसे प्लेयर सोशल मीडिया पर अगर इस तरह की तंज कसते हुए पोस्ट शेयर करेंगे तो दोनों देशों के बीच रिश्तों में मधुरता की जगह कड़वाहट ही पैदा होगी।

48 घंटे पहले मिला था पाकिस्तानी टीम को वीजा
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के आने के लिए 48 घंटे पहले वीजा मिला था। पाकिस्तानी टीम 7 साल के बाद किसी टूर्नामेंट के लिए यहां पहुंची है। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण दशकों के बायलेटरल सीरीज भी नहीं खेली गई है।

ऐसे में दोनों टीमें किसी न्यूट्रल वेन्यू पर ही आईसीसी या फिर एशिया कप के इंवेंट में भाग लेती है। ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान ने क्रिकेट मैच खेलने की पहल नहीं की है लेकिन बीसीसीआई ने हर बार साफ मना किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.