मैं 50 का नहीं 25 साल का हूं... आखिर कौन सी उम्र की बात कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर?

Updated on 28-04-2023 07:28 PM
नई दिल्ली: इस समय क्रिकेट जगत में सिर्फ एक ही चीज की बात चल रही है, और वह आईपीएल। आईपीएल 2023 का रोमांच इस वक्त चरम पर है। फैंस को रोज एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। तकरीबन आईपीएल के 16वें सीजन का हर एक मैच आखिरी ओवर तर जा रहा है। लेकिन दुनिया की नंबर वन टी20 लीग के दौरान भी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने इस बयान से सुर्खियां बटोर ली।
'मैं 50 का नहीं 25 का हूं'

आपको बता दें कि क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में (24 अप्रैल) अपना 50वां जन्मदिन मनाया है, जिसके चलते उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। उनको स्टार क्रिकेटर्स से लेकर फैंस ने जमकर विश किया है। इतना ही नहीं बल्कि मास्टर ब्लास्टर के 50वें बर्थडे से पहले आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस ने केक भी कटवाया। कुल मिलाकर जिंदगी के सफर में अर्धशतक जड़ने के बाद हर किसी ने तेंदुलकर को जमकर बधाई दी है। ऐसे में सचिन ने सबसे मिले इतने प्यार पर एक खास ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आप सभी का प्यार और आभार पाकर मेरा दिल भर आया। मेरे पास शब्द नहीं है। आप लोगों से मुझे फोटोज, वीडियो और मैजेज से जितना प्यार मिला है मैं उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हर किसी का शुक्रिया जिसने मुझको जन्मदिन पर विश किया। मैं 50 का नहीं हूं, 25 साल का हूं, 25 साल के अनुभव के साथ।'
खास है सचिन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2023

सचिन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2023 बाकी सभी आईपीएल सीजन से काफी ज्यादा खास है, जिसकी अहम वजह हैं अर्जुन तेंदुलकर। जी हां, आईपीएल 2023 में अर्जुन ने आखिरकार मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया। इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन ने इस सीजन अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित भी किया। अर्जुन ने आईपीएल में अपनी पहली विकेट भुवनेश्वर कुमार की ली थी। वह एमआई के लिए लगातार खेल रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.