रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी अवैध शराब, आबकारी टीम ने दी दबिश

Updated on 16-04-2024 12:13 PM
भोपाल। लोकसभा चुनाव के चलते शहर में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में अवैध शराब के परिवहन व कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में रविवार -सोमवार की दरमियानी रात आबकारी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट में परोसी जा रही अवैध शराब पकड़ी और 28 प्रकरण दर्ज किए हैं।

इन इलाकों में हुई कार्रवाई

जिला आबकारी कंट्रोलर आरजी भदोरिया ने बताया कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर रविवार-सोमवार दरमियानी रात दो टीमों ने छोला रोड, रायसेन रोड, बावड़िया कला, भदभदा रोड स्थित रेस्त्रां क्लाउड 11, आचमन, खुशी, अतिथि, विंटर रोज, बासिल रेस्टोरेंट में दबिश दी। जहां पर खुलेआम शराब परोसी जा रही थी। टीम को देखते ही लोगों में भगदड़ मच गई। टीम ने आबकारी एक्ट के तहत 28 प्रकरण दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि आबकारी टीम द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

महिला सहित चार आरोपितों से अवैध शराब बरामद

आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए विकास नगर में दामिनी,जवारीलाल, राजेंद्र ओर लालराम के कब्जे से पांच हजार रुपये कीमत की हाथ भट्टी शराब बरामद की है। तीनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.