ड्राई डे पर भोपाल में अवैध शराब जब्त:87 दुकानों पर पहुंची टीमें, बंद मिली

Updated on 15-03-2025 12:31 PM

राजधानी भोपाल में ड्राई डे यानी, शुष्क दिवस पर शराब दुकानें बंद रही, लेकिन कई जगहों पर अवैध तरीके से बेचते हुए लोग पाए गए। आबकारी विभाग की टीम ने बरखेड़ा पठानी और अन्ना नगर इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान एक नाश्ते की दुकान पर भी अवैध शराब बेचते हुए एक युवक को पकड़ा।

जिला आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया, ड्राई डे होने के कारण जिले की सभी 87 शराब दुकानों के अलावा पब और बार गुरुवार रात में ही सील कर दिए गए थे। शुक्रवार को पूरे दिन ये बंद रहे। अब शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे ही दुकानें खुलेंगी। अनाधिकृत और अवैध रूप से शराब की बिक्री और संग्रहण करने वालों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार को अमला तैनात रहा। अलग-अलग इलाकों में एक दर्जन से अधिक टीमें निरीक्षण कर रही थी। सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

दो पेटी शराब जब्त की कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने दो पेटी से अधिक शराब जब्त की। इसमें देसी और अंग्रेजी दोनों तरह की ही शराब शामिल हैं। इसके अलावा रात में भी 10 से ज्यादा टीमें घूम रही है।

साढ़े चार करोड़ रुपए की शराब बिकी इससे पहले शुक्रवार को शहर की दुकानों से करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई। जिले की सभी 87 दुकानों पर सुबह से भीड़ लगी रही। खासतौर से शाम छह के बाद यह भीड़ बढ़ने लगी। अधिकारियों का कहना है कि जिले में रोजाना करीब साढ़े 3 करोड़ की शराब बिकती है। होली यह बिक्री 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.