घनी आबादी के बीच मकान में चल रहा था अवैध गैस भरने का कारोबार

Updated on 09-02-2024 12:07 PM
भोपाल । हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद पुलिस ने राजधानी में भी बारूद एवं पेट्रोलियम पदार्थ से संबंधित अवैध गतिविधियों पर नकेल कसना शुरू कर दी है। इस संबंध में विभिन्न थानों में 24 घंटे के अंदर छह से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने घनी आबादी के बीच एक मकान में चल रहे अवैध गैस रीफिलिंग के कारोबार का पर्दाफाश किया। मौके से 32 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें से 20 भरे हुए थे।

आसपास के लोग भी थे परेशान

जहांगीराबाद थाना पुलिस के मुताबिक लंबे समय से अफजल कालोनी में अवैध गैस रीफिलिंग की शिकायत मिल रही थी। आसपास के लोग गैस रिसन की दुर्गंध से भी परेशान थे। साथ ही यहां बड़े हादसे की भी आशंका थी। गुरुवार दोपहर एक बजे पता चला कि मकान नंबर-18 में रहने वाला भूरा उर्फ जमील घरेलू गैस सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर एवं कारों के सिलेंडर में गैस भरने का काम कर रहा है। पुलिस टीम ने संबंधित मकान पर छापा मारा तो वहां भूरा उर्फ जमील के साथ ही मोहम्मद सलीम और सारिम अवैध कारोबार में लिप्त पाए गए। तलाशी के दौरान मौके से 32 सिलेंडर बरामद किए गए। उनमें से 20 भरे हुए थे। साथ ही गैस भरने में इस्तेमाल होने वाली छह मशीन भी बरामद की गईं।

यहां भी हुई कार्रवाई

इसी तरह तलैया थाना पुलिस ने गिन्नौरी हाथीखाना में मोहम्मद राशिद खान के खिलाफ एवं पिपलानी थाना पुलिस ने आनंद नगर निवासी राजकुमार साहू के खिलाफ आइपीसी की धारा-285 एवं 3/7, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा निशातपुरा, कोलार थाना पुलिस ने भी केस दर्ज किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.