मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क के पास की सरकारी जमीन पर
अवैध कब्जा किया जा रहा है। यहां पर अवैध तरीके से पेड़ काटे जा रहे और
प्लाट बेचने की तैयारी हो रही थी। जानकारी मिलते ही सीपीए और वन विभाग की
टीम मौके पर पहुंच गई है।
एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जहां हर दिन एक पेड़ लगा रहे वहीं
राजधानी भोपाल की खजूरी सड़क पर दर्जनों पेड़ों को काटा जा रहा है और प्रदेश
की हरियाली को धीरे-धीरे मिटाया जा रहा है।