मंदिर के नाम पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया:देर रात तक चला निगम का बुलडोजर

Updated on 02-12-2022 06:58 PM
भिलाई के नेहरू नगर जोन में निगम ने शनि मंदिर प्रांगड़ में तोड़फोड़ की। निगम अमला शनि मंदिर को तोड़ने जा रहा था। यह देख लोग आक्रोशित हो गए और विरोध पर उतर आए। इस पर जोन आयुक्त ने कहा कि मंदिर की आड़ में निगम की बेशकीमती जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। लोगों के विरोध को देखते हुए निगम अधिकारी ने मंदर को न तोड़ने की बात कही। इसके बाद उन्होंने मंदिर के आसपास किए गए निर्माण को तोड़ा और वहां से चले गए। नेहरू नगर जोन के आयुक्त राजेंद्र नायक ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि निर्माणाधीन ईएसआईसी हॉस्पिटल के पास कुछ लोग मंदिर की आड़ में कब्जा कर रहे हैं। निगम आयुक्त को यह भी बताया गया कि यदि वहां तोड़फोड़ करेंगे तो लोगों का विरोध होगा। इसे देखते हुए नायक ने इसकी जानकारी तहसीलदार और पुलिस को दी। इसके बाद निगम अमला वहां बुलडोजर लेकर पहुंचा। वह लोग शनि मंदिर को तोड़ने ही वाले थे कि वहां के पुजारी रामजीत तिवारी व अन्य लोग विरोध करने लगे। मामला बढ़ते देख सीएमओ ने कहा कि मंदिर को वह लोग नहीं तोड़ेंगे, लेकिन उसके अगल बगल जो निर्माण किया जा रहा है, उसे तोड़ना पड़ेगा। इस पर लोगों ने हामी भरी। गुरुवार देर शाम निगम अमले ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू, जो कि रात तक चली।
कई लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंदिर तोड़ने की बात को लेकर कुछ लोग इसे धार्मिक मुद्दा बना रहे थे। वह लोग बार बार निगम के बुलडोजर के सामने आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें मना किया। जब वह लोग नहीं माने तो स्मृति नगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर गाड़ी में ले गई। कार्रवाई चलते तक उन्हें थाने में बैठाकर रखा गया, इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
लोगों ने लगाया निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप
विरोध में खड़े पंडित उत्कर्ष भट्ट ने बताया कहा कि शनि मंदिर कई सालों से यहां बना है। निगम ने जानबूझ कर इसे तोड़ा है। उनका आरोप है कि इसी रोड में निगम की जमीन पर कुछ लोग दुकान बनाकर व्यवसाय कर रहे हैं। निगम उन अवैध दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई नहीं कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.