मप्र में दिन में सागौन की अवैध कटाई:रात में राजस्थान तक कर दी जाती है बेखौफ सप्लाई

Updated on 28-02-2025 10:23 AM

मध्य प्रदेश के जंगलों से सागौन की अवैध कटाई के बाद राजस्थान तक तस्करी हो रही है। इस तस्करी में नया ट्रेंड आया है। सागौन तस्करी का सच जानने भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम के दो रिपोर्टर ने सुठालिया (मध्य प्रदेश) से मनोहर थाना (राजस्थान) क्षेत्र में एंट्री करने वाले रूट की 20 दिन पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। लगातार रूट की रैकी में जंगल से सागौन ले जाते तस्कर कैमरे में कैद हो गए।

20-25 साल के युवाओं को देते हैं लालच: सागौन तस्करी में 20 से 25 साल के युवाओं को कमाई का लालच ऐसा दिया जा रहा है कि ये मरने-मारने से भी नहीं डर रहे हैं। समूह बनाकर 60 से 70 लोग जंगल में दाखिल होते हैं और सागौन की सिल्ली बनाते हैं। एक-एक बाइक पर चार-चार, दो-दो सिल्ली रखकर जंगल की पगडंडियों से राजस्थान तक पहुंचते हैं।

तस्करी में यह चोरी की बाइक उपयोग में लेते हैं, ताकि वन विभाग या पुलिस की रेड पड़े तो छोड़कर भाग सकें। मनोहर थाना पहुंचने के लिए ये लोग शॉर्टकट से जाते हैं। ये लटेरी से सुठालिया, ब्यावरा के पीछे से काली पीठ थाना क्षेत्र से बाबा रामदेव मंदिर होते हुए मनोहर थाना पहुंचते हैं।

इनकी दहशत इतनी है कि न तो गांव के लोग न वन विभाग और न ही पुलिस के गश्ती दल के जवान इनको रोकने की हिम्मत जुटा पाते हैं। यदि किसी ने इनको रोकने की कोशिश भी की तो वो उनके ऊपर हमला कर देते हैं।

पहले दिन में निकलते थे, अब शाम तक कटाई, रात में निकलते हैं

पहले ये दिन दहाड़े जंगलों से कटाई कर निकलते थे। लटेरी में वन विभाग के साथ मुठभेड़ में गोलीकांड के बाद तस्करी के तरीके में बदलाव किया है। अब ये दिनभर जंगल में कटाई करते हैं। सूरज ढलते ही एक साथ बाइक से सागौन की सिल्लियां लेकर निकलते हैं। 4 सिल्ली के राजस्थान में 8 से 10 हजार मिलते हैं, जो मप्र से दोगुने हैं, इसलिए वे यहां आते हैं।

लोग बोले- शक हुआ तो बचना मुश्किल

रिपोर्टर की टीम 23 फरवरी को सुठालिया के पास नसीरपुर गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने खतरा बताते हुए माफिया के रूट पर जाने से रोक दिया। पार्वती नदी के आगे टीम 6:45 बजे से 7:15 बजे तक रुकी तो लोगों ने हटा दिया। बोले- उन्हें (तस्करों को) शक हुआ तो बचोगे नहीं। तब रिपोर्टर टीम बाइक से रैकी करती रही। खौफ ऐसा कि एक दुकान पर तस्करों के बारे में थोड़ी सी बात की तो दुकानदार शटर नीचे कर चला गया।

रात 7:32 बजे नसीरपुर-सुठालिया के बीच 25 से 30 बाइकों पर सागौन लिए तस्करों की गैंग निकली। टीम ने वीडियो बनाया व 4 किमी तक पीछा किया पर ये एक पगडंडी से होते हुए सुठालिया के पास गायब हो गए। पड़ताल में पता चला कि सागौन माफिया मप्र के लटेरी के जंगलों में सक्रिय है। वहां से सुठालिया होते हुए राजस्थान तक सागौन की अवैध खेप पहुंचती है।

दोनों राज्यों के मंत्री बोले- कार्रवाई करेंगे

मप्र के वन मंत्री दिलीप अहिरवार सागौन तस्करी को लेकर चौंक गए। बोले- वन विभाग पर हमले और गोलीकांड भी हो चुका, बताया तो बोले मैं दिखाता हूं, कार्रवाई करेंगे। वहीं, राजस्थान के वन राज्यमंत्री, संजय शर्मा ने कहा कि सागौन तस्करी रोकने के लिए जो भी नियम है, उसके अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मप्र के राजगढ़-ब्यावरा से ही अवैध सागौन यहां आती है। हमारे पास तीन लोगों का स्टाफ है वहां तो बड़ा स्टाफ है फिर भी सख्ती नहीं है। -दीपक मालव, रेंजर, मनोहर थाना (राज.) सुठालिया वन चौकी क्षेत्र में पिछले वर्ष सागौन तस्करों पर 6 केस दर्ज किए। मैं 2 महीने पहले ही आया हूं। जनवरी और फरवरी में 2 प्रकरण दर्ज किए हैं। -डीके भिलाला, रेंजर, ब्यावरा (मप्र)



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.