राजधानी में बिना अनुमति चल रहा कार रेंटल का अवैध धंधा, आरटीओ और प्रशासन बेखबर

Updated on 10-07-2025 01:36 PM
भोपाल। राजधानी भोपाल में बिना परिवहन विभाग की अनुमति के कारों को ड्राइवर के बिना किराए पर देने का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मनमानी की भनक न तो क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को है और न ही जिला प्रशासन को। मंगलवार रात एक नाबालिग ने एक निजी एजेंसी से किराए पर कार लेकर मेहता मार्केट के सामने तीन वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई।बुधवार को नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि भोपाल में आइएसबीटी, नादरा, हलालपुर बस स्टैंड, एमपी नगर और जहांगीराबाद जैसे क्षेत्रों में कई कार रेंटल एजेंसियां सक्रिय हैं। ये एजेंसियां बिना ड्राइवर के हैचबैक, सेडान और एसयूवी सहित लग्जरी कारें प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर देती हैं।

जब इस अवैध कारोबार को लेकर आरटीओ से बात की गई तो अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि "रेंट ए कैब" योजना के तहत लाइसेंस जरूरी है। आरटीओ ने बताया कि भोपाल में इस तरह की कोई भी एजेंसी अधिकृत नहीं है। बीते छह महीनों में दो एजेंसियों ने आवेदन जरूर दिया है, लेकिन वो अभी प्रक्रिया में हैं। वर्तमान में केवल उन्हीं ट्रेवल एजेंसियों को लाइसेंस जारी किए गए हैं, जो ड्राइवर के साथ कार उपलब्ध कराती हैं।
रेंट ए कार योजना की मुख्य शर्तें

खास बात यह है कि यह धंधा अब गोवा जैसे पर्यटन स्थलों की तर्ज पर भोपाल में पांव पसार रहा है, जहां टूरिस्ट्स को कारें सीधे उपलब्ध कराई जाती हैं।

रेंट ए कार योजना की मुख्य शर्तें:
  • एजेंसी के पास कम से कम 50 कारों का बेड़ा होना चाहिए
  •  लाख रुपये तक का लाइसेंस शुल्क देना होता है।
  • ग्राहक से ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज जमा कराना जरूरी है।

भोपाल के आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा कि "कार रेंटल सर्विस एजेंसियों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। जिनके पास लाइसेंस नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस के कोई भी एजेंसी वाहन किराए पर नहीं दे सकती।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.