दुआ-ए-खास के साथ आज इज्तिमा का समापन:भोपाल से रवाना होंगी 2 हजार जमातें; पुराने शहर में रहेगा ट्रैफिक लोड

Updated on 02-12-2024 12:40 PM

दो साल पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर रामकथा के दौरान कहा था कि जब तक भोपाल का नाम भोजपाल नहीं हो जाता, मैं यहां अगली कथा करने नहीं आउंगा।रामभद्राचार्य महाराज द्वारा कही गई बात इस बार फिर सीएम की मौजूदगी में दोहराई गई।

सीएम से कहा-भोपाल का नाम भोजपाल हो भोजपाल मेला का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा-

QuoteImage

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज जी यहीं मंच पर रामकथा कहते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री के समक्ष एक मांग रखते हुए ये संकल्प लिया था कि जब तक भोपाल का नाम भोजपाल नहीं होगा। भोपाल की धरा पर दूसरी कथा नहीं करूंगा। हमारी समिति और सनातन धर्मियों की इच्छा है कि भोपाल का नाम भोजपाल हो।

QuoteImage

सुनील यादव ने सीएम से कहा- भोपाल मेला उत्सव समिति के लोग पिछले 9 सालों से इस भोजपाल मेले का आयोजन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि, सनातन संस्कृति के महान राजा, मां सरस्वती के वरद पुत्र राजा भोज के नाम से पहचाने जाने वाले शहर का नाम मुगल शासकों द्वारा सनातन संस्कृति को नष्ट करने की मंशा से भोपाल कर दिया गया।

ग्वालियर की तरह भोजपाल मेले में भी छूट मिले मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने सीएम से कहा- हमारी पहली मांग है कि भोपाल का नाम भोजपाल हो और दूसरी मांग है कि ग्वालियर मेले की तरह इस भोजपाल मेले में भी वाहन खरीदने वालों को रजिस्ट्रेशन में टैक्स की छूट दी जाए।

सीएम ने कहा- सनातन के लिए किसी से कंप्रोमाइज नहीं करेंगे सीएम ने कहा- हमारे राजा भोज के नाम पर स्थापित इस मेले में आकर मुझे बेहद प्रसन्नता हुई। सीएम ने भजन गायिका शहनाज अख्तर को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि, भगवान राम कृष्ण और सभी 33 करोड़ देवी देवताओं के सम्मान में हमारी जिंदगी जाती है। सनातन धर्म के लिए हम किसी की निंदा और अपमान नहीं करते लेकिन, अपने सनातन धर्म के लिए किसी से कंप्रोमाइज नहीं करेंगे। आप आपकी जय करो हमारी तो विजय होने ही वाली है।

मेला संस्कृति लोगों को आपस में जोड़ती है सीएम ने कहा- भगवान राम अयोध्या में मुस्करा रहे हैं तो हमारा कलेजा 56 इंच से बाहर निकल कर आ रहा है। भगवान राम के बाद अब जमुना जी के कृष्ण कन्हैया बुलवा रहे हैं। मेला संस्कृति हमें अतीत से जोड़ती है। जिसके जरिए मेल मिलाप होता है अनजान व्यक्ति अपना अपना टिकट लेकर एक साथ झूलते हैं। इस मेले के लिए हमारे देवी देवता भी तरसते हैं।

सीएम बोले- राजा भोज की कहावत गलत बोली जाती है सीएम ने कहा राजा भोज के जीवन को याद करें जिनकी बौद्धिक क्षमता हर क्षेत्र में अद्वितीय थी। हर जगह राजा भोज दिखाई देते हैं। ऐसे व्यक्तित्व के धनी जिनके जीवन में उन्होंने दो-दो युद्ध लडे़। एक गांगेय से था और दूसरा और तैलंग से। गलत कहावत चलती है राजा भोज की। उनकी सही कहावत है कहां राजा भोज, कहां गांगे-तैलभ। ये गलती मत करना जो आपने बोली है। एक साथ इतनी बड़ी सत्ता को हराने का सामर्थ्य राजा भोज में हैं। वे अपने कवियों को कविता के एक-एक शब्द के लिए सोने की ईंट दान में देते थे। वे इतने विशाल ह्रदय के व्यक्ति थे।

भजन गायिका बोलीं- रायसेन किले का शिवमंदिर खुलवा दीजिए मेले में आईं भजन गायिका शहनाज अख्तर ने सीएम से कहा हम सब भक्तों की एक कामना है कि हम शिव भक्तों को कैलाश पर्वत के दर्शन सुलभ करा दीजिए। आप सरकार के पास हमारी बात रखें।

शहनाज ने कहा- रायसेन जिले के किले में बंद पडे़ शिवमंदिर की आवाज सबने उठाई लेकिन आवाज दबा दी गई। उस मंदिर को शिवभक्तों की मांग पर खुलवा दीजिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.