इगा ने पोलैंड को दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचाया किनवेन को सीधे सेट में हराया ओसाका ब्रिस्बेन इंटरनेशनल से बाहर

Updated on 04-01-2024 01:31 PM

दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वातेक ने पोलैंड को लगातार दूसरी बार यूनाइटेड कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया। पोलैंड ने चीन पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया। पोलैंड इस बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, सिडनी में हुए मुकाबले में ​फ्रांस ने इटली पर क्लीन स्वीप कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। स्वातेक ने झेंग किनवेन को 6-2, 6-3 से हराया।

उन्होंने एक घंटे 34 मिनट में जीत दर्ज की। फिर ह्यूबर्ट हरकेज ने झेंग झिझेन पर 6-3, 6-4 से जीत दर्ज कर पोलैंड को 2-0 से आगे किया। पिटेर-जेलिंस्की की पोलिश जोड़ी ने झियोडी-फे​जिंग की जोड़ी को 6-3, 5-7, 10-7 से हराकर पोलैंड को 3-0 से जिताया। अब टीम सिडनी में फ्रांस व नॉर्वे के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगी।

ओसाका ब्रिस्बेन इंटरनेशनल से बाहर, 3 बार की विजेता प्लिसकोवा ने हराया

मां बनने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहीं नाओमी ओसाका ब्रिस्बेन इंटरनेशनल से बाहर हो गईं। उन्हें दूसरे राउंड में तीन बार की पूर्व विजेता कैरोलिना प्लिसकोवा ने 3-6, 7-6, 6-4 से हराया। ओसाका ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में तमारा को हराया था, लेकिन दूसरे राउंड में विजयी क्रम जारी नहीं रख सकीं। वहीं, चेक रिपब्लिक की प्लिसकोवा का प्री क्वार्टर फाइनल में तीसरी सीड जेलेना ओस्तापेंको से मुकाबला होगा। लात्विया की ओस्तापेंको ने कैमिला जियॉर्जी को 6-1, 6-4 से मात दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.