सातवें आसमान पर इफ्तिखार अहमद का गुस्सा, भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाले को लताड़ा

Updated on 17-08-2023 02:02 PM
Iftikhar Ahmed: जब मैं भारत के खिलाफ खेलते हूं तो मुझे लगता है कि स्ट्रीट पर बच्चों के साथ खेल रहा हूं। यह बयान पिछले कुछ दोनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्रिकेट पत्रकार होने का दावा करने वाले यूजर ने बताया कि यह बयान पाकिस्तान के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद का है। यह बयान तो वायरल हो गया लेकिन सभी यही जानना चाह रहे थे कि क्या सही में इफ्तिखार अहमद ने ऐसा बयान दिया है। अब इफ्तिखार ने खुद ही सच्चाई बता दी है।

इफ्तिखार अहमद ने जताया गुस्सा

इफ्तिखार अहमद ने खुद ही इसे शेयर करते हुए बताया कि यह फेक है। उन्होंने फैंस को यूजर को रिपोर्ट करने की भी अपील की। इफ्तिखार ने एक्स पर लिखा- मुझे इस बयान से अवगत कराया गया है जो मैंने कभी नहीं दिया था। दरअसल, कोई भी प्रोफेशनल क्रिकेटर इस तरह का बयान नहीं देगा। कृपया झूठी खबरें फैलाना करना बंद करें और नफरत फैलाने के लिए इस व्यक्ति की रिपोर्ट करें। एक्स और एलन मस्क कृपया इस अकाउंट को बैन करें क्योंकि लोग ब्लू टिक का दुरुपयोग कर रहे हैं।

यूजर ने डिलीट किया पोस्ट

इफ्तिखार अहमद के पोस्ट के बाद यूजर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इफ्तिखार भारत-पाकिस्तान के बीच कुछ करीबी मुकाबलों का हिस्सा रहे हैं और उनमें से एक पिछले साल एशिया कप में हुआ था। एशिया कप 2018 के सुपर-4 मुकाबले में भारत के खिलाफ उन्होंने पाकिस्तान के लिए विनिंग रन भी बनाया था। टी20 वर्ल्ड कप में भी इफ्तिखार अहमद ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली थी। 4 छक्कों की मदद से उन्होंने 34 गेंदों पर 51 रन बनाए थे।

2 सितंबर को भारत-पाक की टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 15 दिन बाद एशिया कप का मुकाबला खेला जाएगा। 2 सितंबर को श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी। इसके बाद 10 सितंबर और 17 सितंबर को भी दोनों टीमें भिड़ सकती है। फिर 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप में भी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.