कमाई करनी है तो आज इन तीन शेयरों पर रखें नजर, जानिए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

Updated on 24-04-2023 07:40 PM
नई दिल्ली: फ्रंटलाइन इंडेक्सेज में सुबह थोड़ी तेजी दिख रही थी और वे फ्लैट लाइन के करीब ट्रेड कर रहे हैं। मीडिया, फार्मा और हेल्थकेयर कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिख रही है जबकि बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट के शेयरों में तेजी आई है। सुबह 11.32 बजे एसएंडपी बीएसई इंडेक्स 18 अंक यानी 0.03 परसेंट तेजी के साथ 59,668.99 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 इंडेक्स चार अंक यानी 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 17,628.05 अंक पर ट्रेड कर रहा था। सोमवार को इन शेयरों पर नजर रखें...
विप्रो
सोमवार को आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक तेजी देखने को मिली। कंपनी का कहना है कि अगली बोर्ड मीटिंग में शेयर बायबैक के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। इससे एनएसई पर कंपनी के शेयरों में 1.25 फीसदी तेजी आई है और यह 372.65 रुपये पर ट्रेडिंग कर रहा है। बीएसई पर यह 372.55 रुपये पर है।

ऐमी ऑर्गेनिक्स
ऐमी ऑर्गेनिक्स (Ami Organics) ने बीएसई फाइलिंग में बताया है कि उसने बाबा फाइन केमिकल्स (Baba Fine Chemicals) में 55 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। यह खरीदारी राम बिलास शर्मा और कविता भाटिया से 68.21 करोड़ रुपये में की गई है। कंपनी के बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है। सोमवार को कंपनी का सेयर 1.15 फीसदी तेजी के साथ 1,072.00 पर ट्रेड कर रहा है।
गोयल एल्यूमीनियम्स
गोयल एल्यूमिनियम्स (Goyal Aluminiums) का शेयर 25 अप्रैल को स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स-डिविडेंट ट्रेड करेगा। इस स्टॉक को 10 रुपये के फुली पेड-अप शेयर के बजाय एक रुपये के फेस वैल्यू के फुली पेड-अप इक्विटी में बांटा जाएगा। कंपनी के बोर्ड की 12 अप्रैल, 2023 को हुई मीटिंग में 25 अप्रैल, 2023 रेकॉर्ड डेट रखी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.