भारत में करना है कारोबार तो ढूंढ लो इंडियन बॉस, चीनी कंपनियों को सरकार का फरमान

Updated on 13-06-2023 09:42 PM
नई दिल्ली: भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों का बड़ा बाजार है। शियोमी, ओपो, कूलपैड, वनप्लस जैसी स्मार्टफोन मेकिंग कंपनियां भारत में अपना कारोबार करती है। अब इन कंपनियों पर भारत सरकार ने बड़ी नकेल कसी है। भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि चाइनीज मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को अगर भारत में कारोबार करना है तो उन्हें अपने लोकल ऑपरेशन के लिए इंडियन पार्टनर्स चुनने होंगे। सरकार ने चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों के लिए सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर उन्हें भारत में अपना कोई भी सामान या फोन बेचना है तो उन्हें इसके लिए पहले अपना इंडियन पार्टनर चुनना होगा। बिना इंडियन पार्टनर को जोड़े वो भारत में मैन्चुफैक्चरिंग नहीं कर पाएंगे।

भारत जैसे बाजार में कंपनियां आकर फोन बनना और बेचना चाहती है,लेकिन अब इसके लिए उन्हें लोकल पार्टनर्स की जरूरत पड़ेगी। किसी भी चीनी कंपनी को अगर भारत में अपना मोबाइल फोन या पार्ट बनना है तो उसे सरकार की शर्तों को मानना होगा। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि चाइनीज कंपनियों को अगर भारत में कारोबार करना है तो उन्हें लोकल पार्टनर्स के साथ-साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), मुख्य परिचालन अधिकारी (COO), मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) जैसे पदों पर भारतीय अधिकारियों की नियुक्ति करनी होगी।

यानी चीनी कंपनियों को भारत में कारोबार करने के लिए अब इंडियन बॉस चाहिए होगा। सरकार ने इसके लिए चाइनीज स्मार्टफोन मनुफक्चरर्स के साथ बैठक की थी। सरकार ने सख्ती दिखाते हुए चीनी कपनियों की ओर से टैक्स में हो रही चोरी पर नकेस कसने की बात कही गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.