IPL में आना है तो 20 किलो वजन कम करो... धोनी ने किस खिलाड़ी को दिया था यह चैलेंज?

Updated on 09-12-2023 02:00 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना मौजूदा समय में दुनिया के हर खिलाड़ी का एक सपना होता। इस लीग में खेलने से प्लेयर को ग्लोबल पहचान मिलती है, लेकिन अगर खुद इस लीग के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी खिलाड़ी को खेलने का ऑफर दें तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। इसका खुलासा किया है अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने। असगर ने बताया कि कैसे उन्होंने अफगानिस्तान के एक दमदार खिलाड़ी आईपीएल में लेने की बात कही थी।

असगर अफगान ने बताया कि साल 2018 एशिया कप के दौरान जब उनकी धोनी से बात हुई तो उन्होंने मोहम्मद शहजाद को आईपीएल में लेने की बात कही थी। हालांकि, इसके लिए धोनी ने एक बड़ी शर्त रखी थी। धोनी ने कहा था कि अगर शहजाद अगर 20 किलो अपना वजन कम कर लें तो वह उन्हें आईपीएल में अपनी टीम में लेंगे।
    बता दें कि शहजाद की पहचान एक पिंच हिटर की तौर पर रही है, लेकिन उनकी फिटनेस हमेशा उनकी राह में एक रुकावट रही है। यही कारण है कि शहजाद कुछ समय के बाद अफगानिस्तान के नेशनल टीम से भी बाहर हो गए और वह लगातार वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    असगर अफगान ने कहा, 'मैंने जब धोनी से बात की और कहा कि शहजाद आपका बहुत बड़ा फैन है तो उन्होंने कहा कि वह अगर 20 किलो वजन कम करता है तो मैं उसे अपनी टीम ले लूंगा लेकिन वह वजन करने की जगह पांच किलो और वजन बढ़ा लिया।'

    असगर अफगान खुद भी महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं। असगर ने कहा, 'धोनी के एक शानदार कप्तान और बेहतरीन इंसान हैं। धोनी के रूप में भगवान भारत को एक गिफ्ट दिया है।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     27 June 2026
    बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
     27 June 2026
    बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
     26 June 2026
    गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
    Advt.