मोटा मुनाफा चाहिए तो JSW Steel, HFCL और Engineers India पर रखें नजर, जानिए क्यों आ सकती है तेजी

Updated on 13-06-2023 09:21 PM
नई दिल्ली: शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स एक सीमित दायरे में तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। एफएमसीजी स्टॉक्स में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। बैरोमीटर इंडेक्स एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) सुबह 10.30 बजे 321.54 अंक यानी 0.51% की तेजी के साथ 63,046.25 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) 93.40 अंक यानी 0.50% की तेजी के साथ 18,694.90 अंक पर ट्रेड कर रहा था। एसएंडपी बीएसई मिड-कैप इंडेक्स (S&P BSE Mid-Cap index) में 0.78% तेजी आई है जबकि एसएंडपी बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स (S&P BSE Small-Cap index) 0.74% चढ़ा है। मंगलवार 13 जून, 2023 को इन तीन ट्रेंडिंग शेयरों पर करीबी नजर बनाए रखें...

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब दो फीसदी तेजी आई। कंपनी को गोवा में दो आयरन ओर ब्लॉक्स के लिए प्रीफर्ड बिडर चुना गया है। नॉर्थ गोवा में स्थित VI- Cudnem-Cormolem Mineral Block में 9.77 MMT और IX-Surla-Sonshi Mineral Block में 65.73 MMT लौह अयस्क का भंडार होने का अनुमान है। कॉरपोरेशन ने Block VI से मिनरल डिस्पैच की वैल्यू का 96.65% और Block IX से 109.80% ऑफर किया है।

एचएफसीएल

एचएफसीएल (HFCL) को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) से 80.92 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को दिल्ली मेट्रो के फेज-4 की तीन अहम लाइनों पर फाइबर ऑप्टिक्स ट्रांसमिशन सिस्टम (FOTS) इन्सटॉल करने का काम मिला है। यह काम नोटिफिकेशन जारी होने के 156 हफ्ते में पूरा होना है। इसके बाद कॉरपोरेशन को 104 हफ्ते का वारंटी सपोर्ट देना होगा।

इंजीनियर्स इंडिया

इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) को ओएनजीसी से 472 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके बाद आज कंपनी के शेयरों में शुरुआती कारोबार में दो फीसदी तेजी आई है। इंजीनियर्स इंडिया को उरान प्लांट में सीएसयू ऑफ-गैस कंप्रेशर और रिजेनरेशन गैस कंप्रेशर को रिप्लेस करने के साथ-साथ सीबीडी वेसल इन्सटॉल करने का काम दिया गया है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू 472 करोड़ रुपये के आसपास होगी और इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब 40 महीने का समय लग सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.