शेयर बाजार में करते हैं निवेश तो 31 तक जरूर कर लें ये काम, फ्रीज हो जाएगा खाता, नहीं खरीद और बेच पाएंगे स्टॉक

Updated on 17-03-2023 08:22 PM
नई दिल्ली: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं। कंपनियों के शेयरों को खरीदते और बेचते हैं तो आपको 31 मार्च तक एक काम करना बेहद जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपका खाता फ्रीज हो जाएगा। इसके बाद आप स्टॉक खरीद और बेच नहीं पाएंगे। दरअसल भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सभी डीमैट (Demat Accounts) और ट्रेडिंग अकाउंट होल्डर्स के लिए एक नॉमिनी रखना अनिवार्य कर दिया है। नॉमिनी का नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है। अगर आपके डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में नॉमिनी का नाम नहीं हो तो उसे समय रहते जोड़ लीजिए। नॉमिनी नहीं जोड़ने पर आपका खाता (Demat Accounts) फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके बाद आप स्टॉक मार्केट में शेयर खरीद और बेच नहीं पाएंगे। पहले नॉमिनी को जोड़ने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 थी।

इस तरह जोड़ सकते हैं नॉमिनी का नाम


नॉमिनी जोड़ने के लिए पहले अपने डीमैट अकाउंट (Demat Account) को लॉगिन करें। अब पेज पर 'My nominees सेग्मेंट में जाएं। यहां आप 'एड नॉमिनी' या 'opt-out' विकल्प चुन सकते हैं। अब नॉमिनी की डिटेल फाइल करें और नॉमिनी का आईडी प्रूफ अपलोड करें। इसके बाद, 'प्रतिशत' में नॉमिनी का हिस्सा दर्ज करें। अब डॉक्यूमेंट पर ई-साइन करें। यह प्रोसेस Aadhaar OTP के जरिए पूरी करनी होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और 24-48 घंटों के भीतर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आप अपने डीमैट खाते (Demat Account) में नॉमिनी को जोड़ने के लिए, आप नामांकन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए उस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं और कंपनी के हेड ऑफिस के पते पर कुरियर करें। नॉमिनेशन आपके ट्रेडिंग और डीमैट खाते पर लागू होगा. हालांकि, नॉमिनी को आपके डीमैट खाते में जोड़ा जाएगा। ऐसे निवेशक जिन्होंने पहले ही नॉमिनी की डिटेल दे रखी है, उन्हें ये जानकारी देने की जरूरत नहीं है।

गवाह की जरूरत नहीं


बता दें कि ऐसे निवेशक जिन्होंने नए ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट बनाए हैं, उन्हें एक डिक्लेरेशन फॉर्म के जरिये नामांकन देना होगा। डिक्लेरेशन फॉर्म पर अकाउंट होल्डर के साइन होंगे। हालांकि, नामांकन दाखिल करते समय किसी गवाह की जरूरत नहीं होती है। ई-साइन सर्विस का इस्तेमाल करके भी नॉमिनी फाइल किया जा सकता है। यानी आप ऑनलाइन नॉमिनी फाइल कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.