क्रेडिट कार्ड का बकाया नहीं चुका पाए तो ब्याज कर देगा बर्बाद, जानिए कितना इंटरेस्ट लेते हैं बैंक

Updated on 23-11-2023 03:35 PM
नई दिल्ली : भारत में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। जब आप अपने डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो पैसा सीधे आपके अकाउंट से कट जाता है। लेकिन क्रेडिट कार्ड में ऐसा नहीं है। इससे आप जो खरीदारी करते हैं, उसका बिल आपको कुछ समय बाद आता है। इस तरह क्रेडिट कार्ड ग्राहक को लिक्विडिटी की सुविधा प्रदान करता है। आमतौर पर क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने के लिए 20 से 50 दिन का समय मिलता है। लेकिन आपने तय समय पर क्रेडिट कार्ड का पैसा नहीं चुकाया तो उस पर पेनल्टी लगती है।

कंपनियां लेती हैं भारी ब्याज


ग्राहक तय समयसीमा तक क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान नहीं करता है, तो कंपनी ब्याज वसूलती है। यह ब्याज दर 50 फीसदी तक या इससे अधिक भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि विभिन्न बैंक क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम पर कितनी ब्याज दर वसूलते हैं।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का सबसे कम है ब्याज


आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरें सबसे कम और इंडसइंड बैंक की सबसे ज्यादा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर न्यूजनतम ब्याज दर 9 फीसदी और अधिकतम 47.88 फीसदी है। एक्सिस बैंक में यह रेट न्यूनतम 19.56 फीसदी और अधिकतम 52.86 फीसदी है। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर ब्याज दर न्यूनतम 23.88 और अधिकतम 43.20 फीसदी है।

इंडसइंड बैंक की सबसे ज्यादा है ब्याज दर


स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर न्यूनतम ब्याज दर 23.88 फीसदी और अधिकतम 45 फीसदी है। आईसीआईसीआई बैंक के लिए यह रेट 29.88 फीसदी और अधिकतम 44 फीसदी है। कोटक महिंद्रा बैंक के लिए यह रेट न्यूनतम 29.88 फीसदी और अधिकतम 44.40 फीसदी है। एसबीआई कार्ड्स के लिए ब्याज दर न्यूनतम 33 फीसदी और अधिकतम 42 फीसदी है। आरबीएल बैंक के लिए ब्याज दर न्यूनतम 40.80 फीसदी और अधिकतम 47.88 फीसदी है। अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के लिए यह दर न्यूनतम 42 फीसदी है। वहीं, इंडसइंड बैंक के लिए न्यूनतम रेट 46 फीसदी और अधिकतम रेट 47.40 फीसदी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.