मिलावटी पनीर खिलाया तो खैर नहीं... रेस्तरां को बताना होगा, कौन-सा पनीर परोसा

Updated on 29-04-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेस्तरां को यह बताना चाहिए कि वे जो खाना परोसते हैं, उसमें ‘एनालॉग पनीर’ होता है या परंपरागत तौर पर दूध से बनाया जाने वाला पनीर।

खरे ने कहा, ‘हम लोग आमतौर पर जो पनीर देखते आए हैं, एनालॉग पनीर उसी तरह दिखता है और उसका स्वाद भी लगभग वैसा ही होता है। हालांकि, वह परंपरागत पनीर की तरह तैयार नहीं किया जाता। वह सस्ता भी पड़ता है। रेस्तरां को बताना चाहिए कि वे उपभोक्ताओं को किस पनीर के व्यंजन परोस रहे हैं।’

क्या है दोनों में अंतर?

एनालॉग पनीर मुख्य रूप से मिल्क पाउडर, स्टार्च, पाम ऑयल और इमल्सिफायर्स जैसी चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। फूड सेफ्टी ऐंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कंपनियों को एनालॉग पनीर बेचने की इजाजत तो दी है, लेकिन यह बताना अनिवार्य किया है कि वे एनालॉग पनीर बेच रही हैं या परंपरागत पनीर। वहीं पारंपरिक पनीर दूध से तैयार किया जाता है। कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले FSSAI से मानकों के बारे में बात कर रही है, जिससे रेस्तरां के लिए भी दिशानिर्देश तैयार किया जा सके।

देशभर से आई शिकायतें

इससे पहले इसी महीने कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्टर प्रह्लाद जोशी ने नकली पनीर की बिक्री के मामले में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। जोशी ने नड्डा को एक पत्र में लिखा था, ‘देशभर में फूड जॉइंट्स, रेस्तरां और बाजारों में नकली और मिलावटी पनीर बेचे जाने के मामले बढ़ रहे हैं। इन मामलों से खाद्य पदार्थ की क्वॉलिटी और सेफ्टी के बारे में लोगों की चिंता बढ़ रही है।’

जोशी ने लिखा था, ‘नेशनल कंस्यूमर हेल्पलाइन पोर्टल पर उपभोक्ताओं ने इस मामले में कई शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिनसे देशभर में नकली और मिलावटी पनीर बेचे जाने के बढ़ते ट्रेंड का पता चल रहा है। ऐसे नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है।’ उन्होंने लिखा था, ‘फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के मामले फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 के तहत आते हैं, इसलिए मैं आपसे जरूरी कदम उठाने का अनुरोध कर रहा हूं, जिससे देशभर में फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पालन हो।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.