पुरानी पीढ़ी के इनवेस्टर हैं तो आपके लिए आदर्श है यह फंड

Updated on 15-05-2023 07:58 PM
मुंबई: पिछले साल भर से शेयर बाजार लगभग स्थिर रिटर्न दे रहा है। हालांकि, बीएसई सेंसेक्स 60 हजार के आसपास ही घूम रहा है। तब भी काफी निवेशक ऐसे हैं जो शेयर बाजार से दूर भागते हैं। उनका अभी भी भरोसा निवेश के पुराने साधनों में ही है। यदि आप भी एक रूढ़िवादी या पुरानी पद्धति का अनुसरण करने वाले निवेशक हैं। और एक डेट प्रोडक्ट में पैसा लॉक-इन नहीं करना चाहते हैं। तो इक्विटी सेविंग फंड इसका एक बेहतरीन विकल्प है। यह पेशकश एक प्रकार का हाइब्रिड फंड है जिसमें पोर्टफोलियो में इक्विटी, डेट और इक्विटी आर्बिट्राज (मध्यस्थता) के अवसर मिलेंगे। नियमों के अनुसार, एक इक्विटी सेविंग स्कीम को इक्विटी और इक्विटी से संबंधित इंस्ट्रूमेंट में कम से कम 65% निवेश करना चाहिए जबकि डेट में न्यूनतम आवंटन 10% से कम नहीं होना चाहिए।
सभी म्यूचुअल फंड कंपनियों का है एक्सपोजर
इक्विटी सेविंग फंड में लगभग सभी म्यूचुअल फंड कंपनियों का एक्सपोजर है। इसमें एचडीएफसी, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल, टाटा, महिंद्रा मेनुलाइफ, एसबीआई, निप्पोन इंडिया समेत तमाम कंपनियां शामिल हैं। लेकिन इनमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी सेविंग्स फंड का असेट अंडर मैनेजमेंट या एयूएम इस कटेगरी में सबसे बड़ा है। इस समय इसका इक्विटी सेविंग फंड का एयूएम 4,916.95 करोड़ रुपये का है। इस फंड का शुद्ध इक्विटी स्तर आमतौर पर 15-20% के साथ-साथ स्टॉक आर्बिट्रेज 50-55% तक होता है। इस तरह, ग्रॉस इक्विटी लेवल लगभग 70% पर बना रहता है। शेष 30% डेट के लिए आवंटित किया जाता है। इस अप्रोच के चलते यह फंड बढ़ते या गिरते इक्विटी बाजार को नेविगेट करने के लिए अच्छी स्थिति में है।
जोखिम को रोकने के लिए बेहतर स्थिति
इस फंड की प्रकृति को देखते हुए कह सकते हैं कि यह फंड नियमित इक्विटी फंड या एग्रेसिव हाइब्रिड फंड कैटेगरी की तुलना में नकारात्मक जोखिम को रोकने के लिए बेहतर स्थिति में है। साथ ही, फंड में नियमित डेट फंड या पारंपरिक वित्तीय निवेश के रास्ते की तुलना में अधिक रिटर्न देने की क्षमता है। और, साथ ही साथ यह टैक्स बचाने की क्षमता भी रखता है। यह देखते हुए कि कुल इक्विटी आवंटन हमेशा 65% या उससे अधिक पर बनाए रखा जाता है। उल्लेखनीय है कि एक इक्विटी सेविंग फंड को टैक्स उद्देश्यों के लिए एक इक्विटी फंड की तरह माना जाता है।

यह देता है पोर्टफोलियो को स्थिरता
इस फंड का आर्बिट्रेज, फिक्स्ड इनकम और कवर्ड कॉल के संयोजन का दृष्टिकोण पोर्टफोलियो को स्थिरता देता है। यह एक ऐसा पहलू है जिसके लिए फिक्स्ड इनकम निवेशक हमेशा तत्पर रहते हैं। तभी तो इसका सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान (एसटीपी) के लिए एक सोर्स स्कीम के रूप में, कर-पश्चात डेट स्कीम्स के विकल्प के रूप में विचार कर इसका लाभ उठाया जा सकता है। और आर्बिट्रेज या डेट के अलावा पार्किंग फंड के लिए कॉम्प्लीमेंटरी स्ट्रेटजी की तलाश करने वाले भी इस पर विचार कर सकते हैं।

यह बढ़ाता है आपका कैपिटल
पोर्टफोलियो में इक्विटी कॉम्पोनेन्ट ग्रोथ या कैपिटल में वृद्धि लाता है। जबकि, डेट और आर्बिट्रेज कॉम्पोनेन्ट स्थिर रिटर्न उत्पन्न करके पोर्टफोलियो को स्थिरता प्रदान करता है। साथ ही यह पोर्टफोलियो के नकारात्मक पक्ष की सुरक्षा में मदद करता है। आमतौर पर, इक्विटी आवंटन के लिए फंड मैनेजर बड़े बाजारों पर लार्ज कैप पसंद करते हैं। लेकिन, जब डेट की बात आती है, तो आवंटन एएए रेटेड पेपर या कम अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियों के रूप में होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.