PNB के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर, नोट कर लें बैंक का ये नया टोल फ्री नंबर, घर बैठे समस्या का होगा समाधान

Updated on 13-04-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है। आप पीएनबी के कस्टमर हैं, तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल बैंक ने अपने 129वें स्थापना दिवस पर नया टोल-फ्री नंबर (PNB Toll Free Number) जारी किया है। इसी के साथ ही बैंक ने अन्य डिजिटल सेवाओं का भी शुभारंभ किया है। ग्राहक अब ई-मार्केट प्लेस, इंस्टेंट क्यूआर, पीएनबी मेटावर्स जैसी डिजिटल सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। बैंक के इस नए टोल फ्री नंबर का उद्देश्य ग्राहकों को बिना झंझट अच्छी फैसिलिटी उपलब्ध कराना है। बैंक की ओर से नए नंबर की जानकरी दी गई है। यह टोल फ्री नंबर है। इसपर फोन करने पर ग्राहकों को किसी तरह के शुल्क नहीं लगेगा।

नोट कर लें नया नंबर


पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अपने स्थापना दिवस पर नया नंबर जारी किया गया है। बैंक ने अपने नए कस्टमर केयर नंबर 1800-1800 और 1800-2021 को लॉन्च किया है। यह नंबर याद करने में आसान हैं। इनका उद्देश्य पीएनबी कस्टमर को आसानी से ग्राहक सेवा टीम से संपर्क करना है। इसके अलावा बैंक ने अन्य उत्पाद जैसे मोबाइल बैंकिंग ऐप पीएनबी वन पर ई-मार्केटप्लेस और इंस्टेंट क्यूआर, पीएबीएल (प्री-अप्रूव्ड बिजनेस लोन), सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी), जनसमर्थ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल केसीसी, टैब और वीडियो-केवाईसी के जरिए चालू खाता खोलना, पीएनबी ई-स्वार और पीएनबी मेटावर्स आदि का शुभारम्भ किया है।

ग्राहकों को मिलेगी अच्छी फैसिलिटी


पीएनबी के प्रधान कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह के मौके पर पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, अतुल कुमार गोयल ने कहा कि “हम राष्ट्र की सेवा के 128 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहे हैं। हम अपने ग्राहकों को अच्छे बैंकिंग अनुभव देने के लिए पूर्णत: समर्पित हैं। इस दिशा में हमारी नई पेशकशें महत्वपूर्ण कदम हैं।” पीएनबी की नई सेवाओं का शुभारंभ के मौके पर कार्यपालक निदेशकगण विजय दूबे, कल्याण कुमार, बिनोद कुमार और एम. परमशिवम मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.