आप भी इंटरनेट पर फ्री में मूवी देखते हैं, तो सावधान हो जाइए, वरना चुटकियों में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

Updated on 01-04-2023 05:38 PM
नई दिल्ली: भारत में इंटरनेट का विस्तार इतनी तेजी से हुआ कि साइबर साक्षरता या साइबर सम्बन्धी विषयों की जागरूकता उस तेजी के साथ कदमताल ही नहीं कर पाई। अब जबकि साइबर अपराध चुनौती बन कर सामने खड़े हो रहे हैं, तब उस पर लगाम कसने के लिए केवल पुलिस की सख्ती नहीं बल्कि आपकी सावधानियां भी काम करेंगी। ऐसी ही सावधानी आपको फ्री में मूवी देखते वक्त अपनानी है। पहले तो ये समझना होगा कि पायरेटेड मूवी को बेचना और खरीदना एक अपराध है और फिर आपको ये समझना होगा कि साइबर ठग सिर्फ आपके लोभ से ही आपको शिकार बनाते हैं। इंटरनेट पर बैठा हर ठग आपके लालच की वजह से ही आपके पास आता है। अगर आप घर में बैठकर फ्री में मूवी देखने का शौक रखते हैं तो तैयार रहिये, साइबर अपराधियों के लिए आप एक शिकार हैं। ऐसे समय जब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्मों को पॉकेट फोन में समेट दिया है उस समय अलग अलग एप में कुछ पैसे खर्च कर सब्सक्रिप्शन करने पर मूवी और वेब सीरिज आसानी से देखी जा सकती है लेकिन लोग समझते नहीं और 'फ्री' का लोभ उनका बैंक अकाउंट खाली करवा देता है।


टेलीग्राम पर हाई एलर्ट रहिये
ये बात समझ लीजिए कि इंटरनेट पर फ्रॉड करने वाले अपराधियों के लिए इन दिनों टेलीग्राम सबसे मुफीद हथियार बन गया है। आपको शायद पता भी ना हो लेकिन टेलीग्राम पर मूवी या अन्य विडियो डाउनलोड करने के दौरान साइबर अपराधी आपका डेटा एक्सेस कर ठगी कर सकते हैं। टेलीग्राम पर ऐसे कई ग्रुप मौजूद हैं जहां पर हॉल से रिकॉर्ड करके, किसी वेबसाइट से उठा कर या विभिन्न एप्लीकेशन के जरिए कॉपी की हुई पायरेटेड मूवी और वेब सीरीज उपलब्ध है। पहले तो इन ग्रुप में आपको विडियो को डायरेक्ट डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा लेकिन इसके बाद जब आपको ग्रुप में विश्वास आ जाए और आपको उस ग्रुप से विडियो डाउनलोड करने की आदत लग जाए तब साइबर ठग डायरेक्ट विडियो का ऑप्शन बंद कर उस ग्रुप पर विडियो डाउनलोड करने के लिए लिंक डालना शुरू करते है। अब जैसे ही आप ग्रुप में आए हुए उस लिंक पर क्लिक करेंगे, उसी समय आपके मोबाइल में ऐसा बग एंटर कर जाता है जो आपके फोन की सिस्टम फाइल को करप्ट कर देगा।
वॉट्सऐप पर सतर्क रहिये
यहां पर ये समझना जरुरी है कि ये फ्रॉड केवल टेलीग्राम तक सिमटा हुआ नहीं है। व्हाट्सअप पर भी ऐसे फ्रॉड की लगातार शिकायतें मिल रही है जिसे साइबर एक्सपर्ट 'वॉट्सऐप मूवी स्कैम' कहते हैं। इस फ्रॉड में पहले लोगों को वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ने का इनविटेशन दिया जाता है। उसके बाद ग्रुप में नई मूवीज और वेब सीरीज को डाउनलोड करने की फ्री लिंक दी जाती है। लिंक पर क्लिक करते ही फोन का एक्सेस हैकर्स को मिल जाता है। इसके बाद हैकर्स आसानी से बैंक अकाउंट तक पहुंच जाते हैं। 'कश्मीर फाइल्स' के फेक लिंक से बैंक अकाउंट खाली होने की खबरें तो सुर्खियां भी बटोर चुकी हैं लेकिन उसके बाद भी देश के अलग-अलग हिस्सों से केजीएफ चैप्टर टू, आरआरआर और कई वेब सीरिज के लिंक द्वारा भी ठगी होने के किस्से सुनाई पड़े। वॉट्सऐप मूवी स्कैम को लेकर चरखी दादरी पुलिस एडवाइजरी भी जारी कर चुकी है।
गूगल पर सावधान रहिये
डेटा बताता है कि गूगल से होने वाला फ्रॉड कस्बाई युवकों के साथ ज्यादा होता है। छोटे शहर और कस्बे में रहने वाले लोग गूगल को सर्वाधिक विश्वसनीय मानते हैं। गूगल पर सर्च करने पर उसके पहले पेज पर आने वाली हर साइट उनके लिए सबसे बेहतर विकल्प होती है। हालांकि यहीं पर उनसे चूक हो जाती है क्यूंकि उन्हें ये आभास ही नहीं है कि अगर आप गूगल पर नई फिल्मों का डाउनलोड लिंक सर्च कर रहे हैं तो आप साइबर ठगों के लिए अब एक शिकार हैं। सर्च करते वक्त बेहद आसानी से मूवी के नाम से मिलने वाला फ्री डाउनलोड का लिंक आपको कंगाल भी बना सकता है।
ओटपी और मैसेज के बिना बैंक अकाउंट पर हमला
फ्री में किसी भी अनजान लिंक से मूवी देखना आपको किस कदर भारी पड़ सकता है, उसे ऐसे समझिये कि साइबर फ्रॉड आपको मूवी डाउनलोड करने का एक लिंक भेजते हैं जिसमें क्लिक करने पर आपकी बेसिक जानकारी मांगी जाती है। जैसे ही आप उसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिए क्लिक करते हैं आपका पूरा मोबाइल इनके कब्जे में हो जाता है। अब, जब आप उस मूवी को देख रहे होते हैं तब ये साइबर ठग उस समय दो-तीन ट्राजेक्शन करके बैंक अकाउंट को खाली कर देते हैं। बैंक से जो ओटीपी आता है वो मोबाइल हैक होने की वजह से इनके पास ही पहुंचता है इसलिए आपको इस बारे में पता भी नहीं चल पाता। साइबर क्राइम की भाषा में इस बैंकिग ट्रोजन कहा जाता है। ये फ्रॉड सिर्फ बैंक अकाउंट खाली कर देने तक ही नहीं सिमटा हुआ है। कई बार फोन हैकिंग के बाद फोन में मौजूद कई तस्वीरों को लेकर साइबर ठग ब्लैकमेल करके भी ठगते हैं।
ऐसे करें बग की पहचान
लिंक के जरिए या थर्ड पार्टी और अनजाने सोर्स से कोई भी विडियो या मूवी डाउनलोड करने पर फोन में बग आने की संभावना सर्वाधिक रहती है। आपके मोबाइल में बग मौजूद है या नहीं इसका पता लगाने के लिए अपने फोन के सिस्टम फाइल में जाइये। अगर सिस्टम फाइल में 0.2 से लेकर 4 kb तक की कई करप्ट फाइल मल्टीपल आर्डर में शो हो रही है तो इसका मतलब सिस्टम में बग मौजूद है। अगर आप उन बग फाइल को डिलीट भी करेंगे तो महज कुछ ही सेकंड में बड़ी तेजी से मल्टीपल आर्डर में पहले से भी ज्यादा ये बग फाइल शो होने लगेंगी।
इन तरीकों को अपना कर रह सकते हैं सुरक्षित :

- अपने फोन के सिस्टम को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखिये। यदि किसी लिंक के जरिए कोई फाइल डाउनलोड की जा रही है और उसमें बग है तो एक्टिव फायरवॉल व एंटीवायरस उस लिंक के संबंध में पहले ही अलर्ट कर देंगे।

- अनजान वॉट्सऐप ग्रुप के इनविटेशन को एक्सेप्ट न करें।

- वॉट्सऐप ग्रुप में ऑटो एड होने वाले सभी प्राइवेसी को बंद रखें।

- विडियो अगर डायरेक्ट डाउनलोड के अलावा किसी लिंक के जरिये आपको मिल रहा है, तो सतर्क हो जाइये।

- मूवी देखने के लिए सबस्क्रिप्शन करके देखना बेहतर विकल्प है। लालच से बचें, क्यूँकि आपका लालच हर ठग के लिए एक अवसर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.