'उन्हें काम नहीं देंगे तो हम मूवी माफिया हो गए', करण जौहर की इस बात को सुन फिर बौखलाईं कंगना

Updated on 15-04-2023 07:58 PM
एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्ममेकर करण जौहर का लफड़ा पुराना है, जोकि कभी शांत होने का नाम नहीं लेता। अब एक बार फिर कंगना रनौत ने धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर का पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डायरेक्टर कंगना द्वारा लिए जाने वाले 'मूवी माफिया' पर रिएक्ट कर रहे हैं। अब 'क्वीन' एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्हें 'चाचा चौधरी' कह डाला है। आइए दिखाते हैं कंगना ने अब किस बयान से भौकाल मचा दिया है।
Karan Johar का ये वीडियो साल 2017 का है। 'लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स' के इवेंट में करण जौहर से Kangana Ranaut को लेकर सवाल किया गया था। तब उन्होंने कहा था कि 'जब वह मूवी माफिया कहती हैं तो इसका मतलब क्या है? उन्हें अगर काम नहीं मिल रहा है तो हम माफिया हो गए। नहीं, हम ये अपनी चॉइस से करते हैं। मैं उनके साथ काम नहीं करता हूं। क्योंकि मुझे नहीं पसंद हैं उनके साथ काम करना।'

करण जौहर को कंगना रनौत ने कहा चाचा चौधरी

अब कंगना रनौत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'शुक्रिया चाचा चौधरी। आपके इन शब्दों के लिए। मैं खुद को एक फिल्ममेकर और प्रड्यूसर के तौर पर साबित कर चुकी हूं। मैंने तो जो कुछ कहा, आपके मुंह पर कहा था।' दरअसल कंगना रनौत जब करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में आई थीं तो कंगना रनौत ने उन्हें नेपोटिज्म का कर्ता धर्ता और मूवी माफिया कहा था।

कंगना रनौत ने ये भी कहा था

इस वीडियो पर पहले भी कंगना रनौत प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। जब वह 'इंडिया टुडे' के इवेंट में पहुंची थीं तो उन्होंने कहा था कि, 'वह कह रहे हैं कि मैं बेरोजगार हूं और उनसे काम मांग रही हूं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मेरा मतलब है कि मेरी प्रतिभा को देखो और अपनी फिल्मों को देखो। मेरा कहना तो साफ साफ है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.