विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल को रन मशीन बने रहना है तो सूर्यकुमार यादव से कुछ सीख लें

Updated on 02-01-2023 07:22 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम के कोच बनते ही टेस्ट खेलने के अप्रोच को भी बदला। रिजल्ट ये रहा कि बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम नए मुकाम हासिल कर रही है। कुछ ऐसा ही करने की तैयारी टीम इंडिया की भी थी। कप्तान रोहित शर्मा लगातार कहते रहे कि टीम आक्रामक खेलने की कोशिश कर रही है। इस चक्कर में वह कई बार जल्दी आउट भी हुए तो केएल राहुल की रफ्तार पर कभी कोई असर नहीं दिखा। विराट कोहली ने जरूर कुछ धमाके किए, लेकिन जो काम सूर्यकुमार यादव ने किया उससे टीम इंडिया के टॉप-3 बल्लेबाजों को सीखने की जरूरत है।
सूर्यकुमार यादव की बैटिंग में एक निडरता दिखी, जिसके लिए कभी रोहित शर्मा और विराट कोहली जाने जाते थे। आईसीसी इवेंट 2019 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया था। रिकॉर्ड 5 शतक जड़े थे, वह भी ऐसे कि दुनिया देखते रह गई थी। लेकिन पिछले वर्ष जो कुछ हुआ वह एक तरह से उनके कद का पतन था। विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल कभी फुटवर्क से जूझते दिखे तो कभी वो माइंडसेट का शिकार बने। तकनीक के जमाने में गेंदबाजों के आगे एक्सपोज हुए।

सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उनके टीम में आने से एक नई तरह की एनर्जी दिखी। वह किसी भी क्रम पर किसी भी परिस्थिति में किसी भी गेंदबाज पर हावी होना जानते हैं। वह एक ही गेंद पर कई तरह के शॉट खेल सकते हैं। यह उनका सबसे बड़ा हथियार है। यह बात गेंदबाज भी जानता है तो उस पर अतिरिक्त दबाव होता है। दूसरी ओर, विराट कोहली ऑफ स्टंप से बाहर निकलती गेंद पर एक्सपोज हुए तो रोहित शर्मा अपने पसंदीदा पुल शॉट को मारने में कई बार आउट हुए। केएल राहुल का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.