अमेरिका में यदि ट्रंप जीते तो भारत एवं भारतीयों के चले जाएंगे अच्छे दिन!

Updated on 14-03-2024 02:48 PM
नई दिल्ली: अब चीजें लगभग साफ हो गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उम्मीदवारी आधिकारिक हो गई है। रिपब्लिकन पार्टी से ट्रम्प ने वाशिंगटन राज्य में जीत के साथ जरूरी 1215 डेलिगेट्स का समर्थन जुटा लिया है। उधर डेमोक्रेटिक पार्टी से बाइडेन ने भी जरूरी 1968 डेलिगेट्स के मुकाबले 3933 डेलिगेट्स का समर्थन हासिल कर लिया है। इन सबके बीच अब भारत और भारतीयों के लिए एक चिंता की बात सामने आ रही है। चिंता की बात है कि यदि ट्रम्प जीते तो वहां रह रहे करीब 11 लाख भारतीयों को ग्रीन कार्ड मिलना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही भारत को वहां ट्रेड करने पर भी कुछ टैरिफ या टैक्स का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों चिंतित हैं भारतीय


अमेरिका में रह रहे भारतीय या अमेरिका जाने की मंशा रखने वाले भारतीयों के लिए ट्रम्प का लौटना अच्छा नहीं बताया जा रहा है। दरअसल, ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के कट्टरपंथी धड़े ने इस बार प्रोजेक्ट 2025 के नाम से एक ब्लू प्रिंट तैयार किया है। इसमें वैध प्रवासियों को वीसा और ग्रीन कार्ड देने की राह में कई कड़ी शर्ते प्रस्तावित है।


11 लाख भारतीयों पर असर

डोनाल्ड ट्रम्प के राजनीतिक सलाहकार स्टीफन मिलर और हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा तैयार प्रस्तावों में इमिग्रेशन को खारिज करने का फैसला करना आसान होगा। इसे लागू करने के लिए संसद की मंजूरी भी जरूरी नहीं होगी। इसका असर अमेरिका में ग्रीन कार्ड मिलने का वेट कर रहे करीब 11 लाख भारतीयों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।


भारतीय सबसे ज्यादा कर रहे हैं इंतजार

अमेरिका में यूं तो दुनिया भर के देशों के नागरिक प्रवास कर रहे हैं और इस समय ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। वहां ग्रीन कार्ड चाहने वालों की इस समय वेटिंग लिस्ट लंबी है। इसमें सबसे ज्यादा भारतीय हैं। यदि ट्रम्प जीते तो इनका इंतजार और लंबा हो सकता है।


बाइडेन की भारतीयों पर रही विशेष कृपा

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने पिछले एक साल के दौरान ही भारतीयों को रिकार्ड 10 लाख वीसा दिए हैं। इनमें से सर्वाधिक वीसा विद्यार्थियों को दिए गए हैं। इसके बाद प्रोफेशनल्स का नंबर आता है। उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी वैध इमिग्रेशन पर आसान शर्ते लागू करने की पक्षधर है।

ट्रम्प टैक्स बढ़ाने के भी पक्षधर

ट्रम्प बार-बार भारत में कुछ अमेरिकी उत्पादों पर लगने वाले ऊंचे टैक्स दरों का मुद्दा उठाते रहते हैं। पिछले साल उन्होंने एक बार कहा था कि अगर वो 2024 में राष्ट्रपति चुनाव जीते तो वो भी जवाबी तौर पर भारतीय सामानों पर भारी टैक्स लगाएंगे। उल्लेखनीय है कि अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप ने भारत को 'टैरिफ़ किंग' कहा था और भारत पर अच्छा बर्ताव न करने का आरोप लगाते हुए अमेरिकी बाज़ार में उसे तरजीह देने वाले 'जनरलाइज़्ड सिस्टम ऑफ़ प्रिफ़्रेंसेज़' यानी जीएसपी से भी बाहर कर दिया था।

भारत बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता है?

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार एक पत्रकार को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि एक चीज़ जो वह चाहते हैं वो ये कि बराबर टैक्स हो। अगर भारत अमेरिकी सामानों पर ज्यादा टैक्स लगाता है तो यहां भी ऐसा होगा। उन्होंने कहा था "मैंने ये हार्ले डेविडसन (बाइक) के मामले में देखा है। मैं ये कहता था कि आप भारत जैसी जगहों पर कैसे काम कर रहे हैं? उन्होंने कहा, अच्छा नहीं है सर। मैं पूछा क्यों? उन्होंने कहा कि वहां (भारत में) 100 फ़ीसदी, 150 फ़ीसदी और 200 फ़ीसदी तक टैरिफ़ है।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.