अगर ये 2 दो खिलाड़ी खेले तो मुंबई की जीत पक्की, एक को तो IPL 2023 में पहले मैच का इंतजार

Updated on 24-05-2023 07:38 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का एलिमिनेटर मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच 24 मई बुधवार को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां लखनऊ ने पॉइंट्स टेबल में 17 अंक के साथ तीसरे पायदान पर फिनिश किया है। वहीं मुंबई ने उनके ठीक नीचे चौथे पायदान पर 16 पॉइंट के साथ अपना सीजन खत्म किया है। दोनों टीमों के बीच एक टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। लखनऊ अब तक आईपीएल में 3 बार मुंबई से भिड़ी है, और तीनों ही बार उन्होंने जीत हासिल की है। ऐसे में एलिमिनेटर मुकाबले में भी उनका पलड़ा भारी है। लेकिन अगर मुंबई अपनी प्लेइंग 11 में इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को मौका देती है, तो शायद वह लखनऊ पर आईपीएल में अपनी पहली जीत हासिल कर सकते हैं।
1) अर्जुन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इस सीजन आईपीएल में आखिरकार डेब्यू करने का मौका मिला था। अर्जुन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का पहला मैच खेला था। तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। उनकी सटीक गेंदबाजी काफी कारगर साबित हुई है।

तेंदुलकर ने अब तक खेले गए चार मैचों में 3 विकेट हासिल की है। बीच में मुंबई उन्हें लगातार खिला रही थी, लेकिन अचानक ही उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। ऐसे में अर्जुन अब काफी समय से बेंच गर्म करते हुए ही नजर आ रहे हैं। अगर मुंबई इस युवा गेंदबाज को मौका देती है तो वह असरदार साबित हो सकते हैं। चेन्नई की धीमी विकेट पर तेंदुलकर टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
2) डेवाल्ड ब्रेविस

दक्षिण अफ्रीका के युवा और स्टार विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी रहे थे। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको काफी प्रभावित किया था। खासकर ब्रेविस के गगनचुंबी छक्कों ने सबके दिलों में जगह बना ली थी। ब्रेविस ने आईपीएल 2022 में ही अपना डेब्यू किया था। उन्होंने पिछले सीजन 7 मुकाबले खेले थे, जिसमें डेवाल्ड ने 142.48 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आईपीएल में 49 रन है।

गौरतलब है कि पिछले सीजन के स्टार रहे डेवाल्ड ब्रेविस को इस सीजन आईपीएल 2023 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वह इस सीजन जब से एमआई के साथ जुड़े हैं बेंच पर ही नजर आए हैं। लेकिन ब्रेविस एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। अगर मुंबई उन्हें लखनऊ के खिलाफ मौका देती है तो वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मुंबई के लिए महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.