पोर्टफोलियो मे हैं ये 5 शेयर तो हो जाएगी मौज, मिलने वाला है एक्स्ट्रा कमाई का मौका

Updated on 02-05-2023 08:54 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कई कंपनियों के शेयरों (Stocks) ने निवेशकों को मालामाल किया है। इन शेयरों में निवेश करने वालों को कई गुना रिटर्न मिला है। बाजार (Stock Market) में बहुत सी कंपनियां हैं जो अपने निवेशकों को अच्छा खासा डिविडेंड भी देती हैं। पिछले दिनों कई कंपनियों ने निवेशकों को डिविडेंड (Dividend) देने का ऐलान किया है। अब आने वाले दिनों में भी कई कंपनियां डिविडेंड देने जा रही हैं। आज हम आपको उन्हीं कंपनियों के शेयरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये कंपनियां निवेशकों को शानदार डिविडेंड (Dividend) देंगी। अगर आपके पोर्टफोलियो में इन कंपनियों के शेयर हैं तो आपके पास एक्स्ट्रा कमाई करने का शानदार मौका है। आप इसका फायदा उठा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ये कौन से शेयर हैं।

हो जाएंगे मालामाल


वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजों का सीजन चल रहा है। बीते दिनों कई कंपनियां अपने इस वित्त वर्ष के लिए आखिरी डिविडेंड का ऐलान कर चुकी हैं। कई कंपनियों ने हाल ही में निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। इन कंपनियों में स्टोवेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एलांतास बेक इंडिया लिमिटेड, क्रिसिल लिमिटेड सहित कई कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते से एक्स डिविडेंड हो जाएंगे। बता दें कि एक्स डिविडेंड डेट वह तारीख है जिसके बाद शेयर खरीदने पर निवेशकों को डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा। कस्टमर्स को आमतौर पर रेकॉर्ड डेट से एक या दो दिन पहले शेयर खरीदना होता है। इसके बाद ही उसका नाम रेकॉर्ड डेट के दिन योग्य शेयरधारकों की लिस्ट में आता है।

क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये शेयर


कैस्ट्रॉल इंडिया लिमिटेड 9 मई 2023 को अपने अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर सकती है। कंपनी इससे पहले 3.5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है। 4 मई 2023 को इसके शेयर एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करेंगे। रेटिंग एजेसी क्रिसिल लिमिटेड ने भी निवेशकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी प्रति शेयर 4 रुपये के अंतरिम डिविडेंड देगी। इसके शेयर 7 मई 2023 को एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करेंगे। एंबेसी ऑफिस पार्क्स REIT ने प्रति शेयर 2.81 रुपये के डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसी के साथ स्टोवेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने निवेशकों को 47 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड और एलांतास बेक इंडिया लिमिटेड ने 5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.