'मदर हेल्थ कार्ड' नहीं था तो जिला अस्पताल ने इलाज से किया इनकार, मां और जुड़वा बच्चों की मौत

Updated on 04-11-2022 05:10 PM
कर्नाटक के तुमकुरु जिला अस्पताल में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल की ओर से गर्भवती महिला का इलाज करने से इनकार कर दिया गया, जिसके चलते मां और उसके जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। इस मामले में एक डॉक्टर और तीन नर्सों को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला की पहचान कस्तूरी के रूप में हुई है जो जिले के भारतीनगर की रहने वाली है। वह अपनी 6 साल की अनाथ बेटी के साथ रहती थी।

पीड़िता एक बुजुर्ग महिला के साथ जिला अस्पताल आई थी, जो कि उसकी पड़ोसी है। बुधवार रात को उसने लेबर पेन की शिकायत की थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे हॉस्पिटल जाने की सलाह दी। यह दावा किया जा रहा है कि महिला को अस्पताल से यह कहकर लौटा दिया गया कि उसके पास 'मदर हेल्थ कार्ड' नहीं है। 

गर्भवती महिला मजबूरन लौट गई घर
अस्पताल पर डॉक्टर और नर्सों की लापरवाही के चलते मां व नवजात बच्चों की मौत का आरोप लगाया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे बेंगलुरु के विक्टोरिया हॉस्पिटल जाकर इलाज करान के लिए कहा था। गर्भवती महिला के पास इतने पैसे नहीं थे तो वह मजबूरन अपने घर को लौट गई। गुरुवार की सुबह डिलिवरी के दौरान अधिक ब्लिडिंग होने से मां और जुड़वा बच्चों की मौत हो गई।

DHO से शिकायत करने पहुंचे स्थानीय लोग
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ने जुड़वा लड़कों को जन्म दिया था, जिन्हें बचाया नहीं जा सका। कस्तूरी तमिलनाडु की रहने वाली थी, जो बीते एक महीने से भारतीनगर में रह रही थी। स्थानीय लोग इस मामले की शिकायत के लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) के पास पहुंचे, जिन्होंने दोषी डॉक्टर्स के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेने की मांग की। DHO मंजुनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े डॉक्टर और स्टाफ को सस्पेंड कर दिया गया है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.