गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है, तो मिलेगा जुर्माने का नोटिस जानिए पूरी डिटेल

Updated on 24-08-2023 01:35 PM
नई दिल्ली: अगर आप अपनी गाड़ी को बिना इंश्योरेंस (Vehicle Insurance) के चला रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ी पर अब ट्रैफिक डिपार्टमेंट की नजर होगी। आपको ट्रैफिक डिपार्टमेंट की ओर से जुर्माने का नोटिस मिल सकता है। सूत्रों से पता चला है कि इसकी तैयारी अपने अंतिम चरण में है। इसके तहत हर राज्य का लीड इंश्योरर (प्रमुख बीमाकर्ता) बिना बीमा वाली गाड़ियों का डेटा राज्य के ट्रैफिक डिपार्टमेंट के साथ साझा करेगा। सरकार पहले ही कह चुकी है कि गाड़ियों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य होने के वावजूद भारतीय सड़कों पर 50% से अधिक गाड़ियां या वाहन अभी भी इंश्योर्ड नहीं हैं। भारत में थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस अनिवार्य है। चूंकि कई वाहन बिना इंश्योरेंस के होते हैं, ऐसे में दुर्घटना पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल पाता है। ऐसे में सरकार भी इसे लेकर बहुत सक्रिय है।

सूत्रों के अनुसार बीमा रेग्युलेटर IRDAI ने हर राज्य के लिए लीड इंश्योरेंस कंपनियों को नियुक्त किया है। हर राज्य का जो लीड इंश्योरर होगा, उसकी विशेष राज्य में बेचे गए वाहन और बीमा कराई गई गाड़ियों के NIC डेटा तक पहुंच होगी। इंश्योरेंस एक्सपर्ट विशेष गांधी ने कहा कि वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने खुद संसद के एक सवाल के जवाब में कहा है कि कि सड़कों पर 30.5 करोड़ गाड़ियां हैं। 16.5 करोड़ वाहनों का बीमा नहीं है। ऐसे में यह होता है तो बहुत बड़ा बदलाव दिखेगा। ऐसा होने पर नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों को काफी फायदा लाभ होगा। क्योंकि मोटर इंश्योरेंस नॉन-लाइफ इंश्योरेंस देने वाली कंपनियों के लिए सबसे बड़ा बाजार सेग्मेंट मोटर इंश्योरेंस है।

क्या है कानून

मोटर वाहन अधिनियम, 2019 के अनुसार बिना इंश्योरेंस पॉलिसी के गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। ऐसे में पहली बार जुर्माना 2,000/- रुपये और/या 3 महीने तक की कैद है। दूसरी बार और उसके बाद बिना इंश्योरेंस पॉलिसी के वाहन चलाने पर 4,000 रुपये का जुर्माना है। जुर्माना सभी वाहनों के लिए समान है। आनंद राठी इंश्योरेंस ब्रोकर के प्रमुख अमजद खान ने कहा कि लोगों को रिवॉर्ड देकर या जुर्माने लगाकर ही अनुशासन में लाना पड़ता है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य होने के वावजूद सड़कों पर बिना इंश्योरेंस वाले वीकल्स चलते हैं, तो चिंता की बात है। ऐसे में अगर जुर्माने लगेगा तो सोच में बदलाव आएगा। अगर ऐसा होता है तो हो सकता है मोटर इंश्योरेंस के प्रीमियम थोड़े बढ़ें। अभी नॉन-लाइफ इंश्योरेंस के लिए मोटर इंश्योरेंस सेग्मेंट बहुत बड़ा है। उनके कुल प्रीमियम का 35-40% मोटर इंश्योरेंस सेग्मेंट से आता है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     17 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
     17 September 2026
    नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
     17 September 2026
    नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
     17 September 2026
    नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
     17 September 2026
    नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
     17 September 2026
    UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
     17 September 2026
    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
     16 September 2026
    नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
     16 September 2026
    नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
    Advt.