'अगर थोड़ी सी भी शर्म है तो रमीज राजा को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए

Updated on 29-10-2022 07:25 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक रन से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम आलोचकों के निशाने पर आ गई है। क्रिकेटर्स से लेकर फैंस तक बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को जमकर कोस रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त (Sikander Bakht) ने इस दिल तोड़ने वाली हार के बाद टीम मैनेजमेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का अब सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने का कोई चांस नहीं है। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर बख्त ने साथ ही कहा है कि रमीज राजा को अब अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

सिकंदर बख्त ने Geo Super टीवी चैनल पर बतौर एक्स्पर्ट कहा, '' अगर उनमें थोड़ी सी भी शर्म है तो पीसीबी चेयरमैन को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। न केवल चेयरमैन, बल्कि हेड कोच सकलैन मुश्ताक और बैटिंग कोच मोहम्मद यूसुफ को भी अपना पद छोड़ देना चाहिए।'' पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सामने वाली टीम को 8 विकेट पर 130 रन पर रोक दिया था, लेकिन खुद भी 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी थी। टीम के बल्लेबाज अंतिम तीन गेंदों पर तीन रन नहीं बनाए। हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है।

1983 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले बख्त ने T20I रैंकिंग बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की रैंकिंग पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, '' हमें नंबर एक बल्लेबाज के साथ क्या करना चाहिए? मुझे पता है कि बाबर एक टॉप बल्लेबाज है, लेकिन उसका योगदान क्या है? पाकिस्तान का आपकी रैंकिंग से कोई लेना-देना नहीं है।'' 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.