आयुष्मान कार्ड से उपचार में कोई दिक्कत हो तो बतायें : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 25-04-2023 06:31 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि आयुष्मान कार्डधारकों को उपचार में कोई दिक्कत आती है, तो वे उनसे सीधे सम्पर्क कर सकते हैं। कार्डधारकों को इम्पेनल्ड हॉस्पिटल्स में 5 लाख रूपये तक नि:शुल्क उपचार का प्रावधान है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी सोमवार को अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर में आयुष्मान योजना अंतर्गत भर्ती मरीजों से वर्चुअली संवाद कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने भर्ती मरीज सुश्री अर्चना चौहान, सुश्री विजेता, श्री सईद खान, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्रीमती शिवानी से वीडियो कॉल पर चर्चा की। सुश्री अर्चना चौहान ने बताया कि उन्हें गिलैन-बारे सिंड्रोम बीमारी हुई थी। आयुष्मान कार्ड होने से वह बीमारी का उपचार करवा सकी। सुश्री अर्चना के पिता श्री बाबूलाल चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना से मिली मदद से ही पूरा इलाज हो रहा है। अब तक इलाज में 2 लाख 75 हजार रूपये व्यय हुए हैं। उन्हें इलाज पर स्वयं कोई खर्च नहीं करना पड़ा। श्री सईद खान ने बताया कि उन्हें आहार नली में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया और आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। श्री खान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना गरीबों की जिंदगी बचा रही है। श्री सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य मरीजों ने भी बताया कि उन्हें आयुष्मान-कार्ड पर नि:शुल्क उपचार मिल रहा है।

उमरिया जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में भर्ती मरीजों से किया संवाद

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने उमरिया जिले के जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर और हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर मालाचुआ में उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों से वीडियो कॉल पर चर्चा की। जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज श्री रामविशाल महार ने बताया कि उन्हें बुखार और पेट में तकलीफ के चलते 3 दिन पहले भर्ती किया गया था। अब उन्हें आराम है। श्री शंकर सिंह ने बताया कि वे सिर में चोट लगने से अस्पताल में भर्ती हुए। दोनों मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में नि:शुल्क दवाइयाँ मिल रही हैं और उनकी पूरी देखभाल की जा रही है। अस्पताल में रोजाना बिस्तर की चादर बदली जाती है। दोनों टाइम भोजन, चाय और नाश्ता मिलता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने जिला चिकित्सालय स्थित एनआरसी में भर्ती बच्चों के अभिभावकों से भी चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में उपचाररत श्री अशोक गुप्ता ने बताया कि उन्हें पूरा उपचार नि:शुल्क मिल रहा है। अस्पताल में साफ-सफाई है और चिकित्सक अच्छा व्यवहार करते हैं। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर मालाचुआ में ब्लड-प्रेशर की जाँच करवाने आई श्रीमती बिलिया बाई ने बताया कि वह नियमित ब्लड-प्रेशर की दवाइयाँ ले रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह सेंटर पर जाँच करवाने नहीं आती, तब सीएचओ सुश्री शबाना परवीन जाँच करने उनके घर पहुँच जाती हैं। सरकार द्वारा इलाज की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.