गाजा में अगर नहीं रुका युद्ध तो होगा बड़ा धमाका...ईरान के विदेश मंत्री ने दी इजरायल और अमेरिका को चेतावनी

Updated on 12-12-2023 01:04 PM
तेहरान: ईरान की तरफ से इजरायल को ताजा धमकी दी गई है। ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्‍दुल्‍लाहियन ने सोमवार को कहा कि अगर गाजा में युद्ध नहीं रुका तो फिर यह क्षेत्र में फैल जाएगा। उनका कहना था कि यह एक विस्‍फोट की स्थिति होगी जिसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा। दोहा फोरम में बोलते हुए उन्‍होंने बताया कि संघर्ष का दायरा पहले ही लेबनान और यमन को शामिल करने के लिए विस्तारित हो चुका है। सीएनएन के जर्नलिस्‍ट से बातचीत करते समय उन्‍होंने यह बात कही है। सात अक्‍टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हुए हमले के बाद से ही गाजा में इजरायली सेना के हमले जारी हैं। अब तक गाजा में 17 हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

इसलिए अमेरिकी सैनिक बन रहे निशाना
सीएनएन के बेकी एंडरसन की तरफ से एक इंटरव्‍यू में होसैन अमीराब्‍दुल्‍लाहियन ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'किसी भी समय क्षेत्र में एक बड़े विस्फोट की संभावना है, जिसे किसी भी पार्टी द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।' विदेश मंत्री ने इराक और सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमलों, लाल सागर में जहाजों पर हूतियों के हमलों और इजरायल की उत्तरी सीमा पर हिंसा के उा सबूत के तौर पर बताया कि क्षेत्रीय हिंसा गाजा सीमा से परे फैल गई है। उन्‍होंने आगे कहा, 'कम से कम हर हफ्ते, हमें अमेरिका से एक संदेश मिलता है। इसमें बताया जाता है कि सीरिया और इराक में अमेरिकी ठिकानों को कुछ समूहों की तरफ से निशाना बनाया गया है। ये समूह गाजा के अरब और मुस्लिम लोगों की रक्षा कर रहे हैं। इसीलिए वे सीरिया और इराक में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।'

हमास को हरा नहीं सकता इजरायल
अमीरबदोल्लाहियान का कहना है कि इजरायल भले ही अगले 10 सालों तक लड़ता रहे, हमास को नहीं हरा सकता। उन्‍होंने इजरायल को अमेरिका का एक क्षेत्रीय प्रॉक्‍सी बताया और कहा कि इसे कभी एक देश के तौर पर नहीं माना जा सकता है। उनका कहना था कि फिलिस्‍तीनी संगठन हमास कई सालों तक लड़ने के लिए तैयार है। उसके पास इतनी क्षमता है कि वो हथियारों का उत्पादन कर सकता है और इन्‍हें खरीद सकता है। ईरान ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हमास की घुसपैठ का समर्थन किया है। उस हमले में हमास के आतंकियों ने 1200 लोगों को मार डाला था और 200 से ज्‍यादा लोगों को बंधक बना लिया था।

इजरायल का साथ न देने की अपील
ईरान के विदेश मंत्री का कहना था कि सात अक्‍टूबर को हुआ हमला 75 साल पहले इजरायल के निर्माण का नतीजा था। उनका कहना था कि इजरायल ने फिलिस्‍तीन की सीमाओं के अंदर के हिस्‍से की जमीन पर भी कब्‍जा कर लिया है। उनके शब्‍दों में, 'हम इजरायल को एक देश के तौर पर मान्यता नहीं देते हैं। यह सिर्फ 75 सालों से एक कब्जा करने वाली शक्ति के तौर पर ही कायम है।' अमीरबदोल्लाहियन ने अमेरिका से इजरायल के लिए अपने बिना शर्त और अटूट समर्थन को छोड़ने की अपील भी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.