तापमान बराबर फिर एक जगह ज्यादा दूसरी जगह कम गर्मी क्‍यों? मौसम का असल फील बताएगा हीट इंडेक्‍स

Updated on 29-04-2023 06:53 PM
नई दिल्‍ली: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 16 अप्रैल को लू चलने की कोई चेतावनी नहीं थी। तापमान के लू की सीमा पार करने की संभावना नहीं थी और पार गया भी नहीं। सबसे पास के मौसमी स्टेशन, ठाणे में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बावजूद शहर में उस दिन हुए एक सरकारी कार्यक्रम में 14 लोगों की हीट स्‍ट्रोक से मौत हो गई। काफी सारे लोग बीमार पड़े। यानी यह साफ है कि सिर्फ तापमान से मौसम के असर का पता नहीं चलता। हालांकि, नवी मुंबई की घटना में और भी कई फैक्टर्स थे- उम्र, स्‍वास्‍थ्‍य और लंबे समय तक धूप में बैठे रहना आदि... यानी असल में कितनी गर्मी पड़ रही है, और उससे कितना खतरा है, यह तय करने के लिए कई चीजों को फैक्‍टर-इन करना जरूरी है। इसीलिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीट इंडेक्स लॉन्च किया है। इसमें तापमान के साथ-साथ आर्द्रता को भी ध्यान में रखा जाता है। आईएमडी के प्रमुख डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि हीट इंडेक्‍स से 'फील होने वाले टेम्परेचर रेंज' का पता चलता है।

क्‍या है IMD का हीट इंडेक्‍स?

IMD का हीट इंडेक्‍स अभी मैप के रूप में उपलब्ध है। इसमें 'फील होने वाले' तापमान को कलर कोड्स से दर्शाया जाता है। ग्रीन कलर वाले इलाकों का मतलब वहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम होगा। रेड कलर वाले एरियाज में बहुत ज्‍यादा तापमान (55 डिग्री) तक जा सकता है। डॉ महापात्र के अनुसार, मैप में दिन के 2.30 बजे अलग-अलग जगहों के फोरकास्ट टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी लेवल्स को ध्‍यान में रखा जाता है क्योंकि उस वक्‍त हीट अपने पीक पर होती है।

हालांकि, अभी यह इंडेक्‍स 'वर्क इन प्रोग्रेस' है। इसे वक्‍त के साथ और बेहतर बनाया जाएगा। अभी कलर कोड्स से जो रिस्क फैक्टर्स बताए जाते हैं, वह अमेरिकी पैमानों पर आधारित हैं। इन्‍हें भारत के हिसाब से एडजस्ट किया जाएगा क्योंकि भारतीयों में गर्मी सहन करने की क्षमता ज्यादा होती है।

अभी और सुधरेगा IMD का हीट इंडेक्‍स

अपने हीट इंडेक्‍स में IMD और भी पैरामीटर्स को शामिल करने वाला है। रात के वक्‍त तापमान और फोरकास्ट से पहले के लगातार हाई हीट वाले दिनों को भी एनालिसिस का आधार बनाया जाएगा। इनसे भी लोगों की सेहत पर असर पड़ता है।

डॉ मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, 'इन सबको ध्‍यान में रखते हुए IMD खुद का हीट इंडेक्‍स डिवेलप करना चाहता है जिसमें उन फैक्टर को बेहतर तरीके से रिप्रजेंट किया जाएगा जिनकी वजह से भारत में लू के चलते मौतें होती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.