अगर आज मैच हुआ तो भारतीय टीम पाकिस्तान को आसानी से कर देगी तबाह, ये हैं 5 कारण

Updated on 11-09-2023 02:32 PM
कोलंबो: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 का महा मुकाबला रिजर्व डे यानी आज पूरा होगा। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 24.1 ओवरों में 2 विकेट पर 147 रनों से आगे खेलना शुरू करेगा। विराट कोहली और केएल राहुल पारी का आगाज करेंगे। संभावना है कि आज भी बारिश हो। अगर आज मुकाबला आगे खेला गया तो इसकी उम्मीद अधिक है कि टीम इंडिया आसानी से मैदान मार ले। 

रोहित-गिल के तूफान से पाकिस्तानी बॉलर्स का हिल गया है कॉन्फिडेंस
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की धांसू पार्टनरशिप की। इस दौरान इन दोनों के निशाने पर पाकिस्तान के स्टार गेंदबाजी नसीम शाह और शाहीन अफरीदी रहे। इसके बाद जब हारिस रऊफ और शादाब खान आए तो उनका भी वेलकम उसी ताबड़तोड़ अंदाज में किया गया। हारिस तो एक बार इतना खिसिया गए कि अपने ही बाबर आजम से भिड़ गए। गेंदबाजों का कॉन्फिडेंस हिला होना भारत के लिए पॉजिटिव बात है।

रोहित-गिल की फिफ्टी से DLS के मामले में भारत को भारी बढ़त
मौजूदा समय में भारत DLS के मामले में पाकिस्तान पर भारी है। अगर 24 ओवर का मैच हुआ तो पाकिस्तान को 200 से अधिक का लक्ष्य मिलेगा, जिसे गीली आउटफील्ड और ओवरकास्ट कंडीशन में पाना आसान नहीं होगा। खासकर बुमराह और सिराज के अलावा रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव की गेंदों के सामने तो बिल्कुल भी नहीं। हवाई शॉट्स हमेशा से हाई रिस्क वाले होते हैं।

ओवरकास्ट कंडीशन में नई गेंद से भारत को मिलेगी सफलता
ओवरकास्ट कंडीशन है और भारतीय टीम नई गेंद से आगाज करेगी तो पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होगी। मैदानी शॉट्स से बाउंड्री पाना मुश्किल होगा तो हवाई शॉट्स खेलने से विकेट गंवाने के चांसेस बढ़ जाएंगे। कुल मिलाकर भारत के पक्ष में काफी चीजें हैं।

दूसरी पारी में बैटिंग नहीं होगी आसान, आउटफील्ड होगी धीमी
आउटफील्ड गीली है और शुरुआत में गेंद को मूवमेंट मिलेगी तो पाकिस्तान के लिए मुश्किल होगी। जो खबर कोलंबो से आ रही है उससे इस बात की उम्मीद अधिक है कि मैच छोटा हो यानी 24-24 ओवरों का ही। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को बड़ा लक्ष्य मिलेगा, जबकि उसके पास ऐसे हार्ड हिटर बल्लेबाज नहीं हैं जो पहली गेंद से चौके-छक्के का अंबार लगा दें। इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टॉप ऑर्डर में हैं और उनका स्ट्राइक रेट पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या रही है।

मैदान पर रंग में दिख रहे कोहली और केएल राहुल
गिल और रोहित के आउट होने के बाद कोहली और केएल राहुल मैदान पर हैं। इन दोनों ने अभी तक जितनी बैटिंग की है वह भारत के लिहाज से अच्छी बात है। केएल राहुल ने दो चौके जड़े हैं और 17 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कोहली के पास 8 रन हैं। ये दोनों ही बड़ी हिट लगाने में सक्षम हैं और पावर दिखाने का इस मैच से बड़ा मंच नहीं हो सकता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.