'UP में साइकिल चलती रहती तो दंगे होते रहते', पीलीभीत में अखिलेश यादव की पार्टी पर बरसे सीएम योगी

Updated on 29-06-2026 01:30 PM
पीलीभीत: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक बार पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला बोला। पीलीभीत पहुंचे सीएम ने कहा कि अगर यूपी में साइकिल चलती रहती तो दंगे होते रहते। सपा के लोग कट्टे बनाते थे, हम लोग ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं। । जनता ने साइकिल को पंचर कर दिया है। सीएम योगी ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया।

सीएम योगी ने कहा कि सपा की सरकारों में माफिया को संरक्षण मिलता रहा। सपा सरकार में सिर्फ सैफई का विकास होता था। हम सभी जिलों का विकास कर रहे हैं। सपा की साइकिल अगर चलती रहेगी तो यूपी में दंगे होते रहेंगे। आज यूपी में कोई दंगा नहीं कर सकता है।

'हमने विस्‍थापित हिंदुओं के बारे में सोचा'

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार आई। सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट आया। लंबे समय बाद किसी सरकार ने सोचा कि विस्थापित हिंदुओं,बौद्ध,सिखों जैनियों को भी भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए, जो पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से विस्थापित हैं।


'सपा और कांग्रेस ने हमेशा किया तुष्‍टीकरण'

सीएम योगी ने कहा कि याद करिये,दिल्ली और विभिन्न राज्यों में कांग्रेस,समाजवादी पार्टी ने आंदोलन किया, आज जो सर्टिफिकेट वितरित हो रहे हैं,इसी के खिलाफ ये लोग आंदोलन कर रहे थे कि नहीं मिलना चाहिए! इनका तो सबसे पहला उद्देश्य ही यही है कि देश के संसाधनों पर विभाजन के बावजूद पहला अधिकार मुसलमान का होना चाहिए,बाकी किसी का नहीं। यही इनकी कुत्सित चेष्टा थी,यही इनकी तुष्टिकरण की नीति थी,यही पाप ये जिंदगी भर करते रहे और इनके पाप का खामियाजा हिंदू भुगतता रहा।


'बबुआ को 12 बजे सोकर उठने की आदत'

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमने इन गरीबों की पीड़ा के साथ अपनी संवेदना को जोड़ा,यह संवेदना समाजवादी पार्टी भी जोड़ सकती थी,उन्हें 4 बार शासन करने का अवसर मिला था, लेकिन ये तब करते जब 'बबुआ' को समय पर जगने की आदत हो। 12 बजे सोकर उठेंगे,2 बजे तक तैयार होंगे,5 बजे जिम चले जायेंगेतो गरीब की पीड़ा सुनने का आदत कहा होगी। उनके लिए विकास तो केवल सैफई का विकास है। पीलीभीत उनके एजेंडे में नही था। होता तो 4 बार सरकार होने पर मेडिकल कॉलेज बन गया होता।

कई विकास योजनाओं का हुआ शुभांरभ

गौरतलब है कि सीएम योगी ने सोमवार को पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में 569 करोड़ से अधिक लागत की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसके अलावा मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात और कुंदरकी विधान सभा क्षेत्रों सहित नगर निगम एवं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की 365 करोड़ से अधिक लागत की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.