अगर बारिश से धूल गया गुजरात-मुंबई के बीच क्वालीफायर-2, तो ये टीम खेलेगी सीधा फाइनल

Updated on 26-05-2023 08:22 PM
अहमदाबाद: दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टक्कर होनी है। जीतने वाली टीम फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलेगी तो हारने वाली टीम का सफर यही खत्म हो जाएगा। इस सीजन में गुजरात और मुंबई दो बार आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों ने एक-एक बार जीत हासिल की है। वैसे तो मैच के दौरान मौसम काफी बढ़िया रहने की उम्मीद है, लेकिन अगर बारिश हो गई तो फिर क्या होगा क्योंकि क्वालीफायर-2 के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं रखा गया है। ऐसे में विजेता का फैसला कैसे होगा? कैसे तय होगी टूर्नामेंट की दूसरी फाइनलिस्ट टीम, चलिए जानते हैं।
ऐसे में गुजरात खेल जाएगी फाइनल
    अगर बारिश की वजह से क्वालीफायर-2 शुरू नहीं हो पाया या फिर बेनतीजा रहा तो गुजरात टाइटंस को विजेता घोषित कर दिया जाएगा क्योंकि पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस से यह टीम काफी आगे है। मुंबई इंडियंस जहां 16 अंकों के साथ -0.044 नेट रन रेट लेकर चौथी पोजिशन पर है तो गुजरात टाइटंस +.809 और 20 अंक के साथ पहली पोजिशन पर है। हालांकि इस समीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि बारिश की संभावना न के बराबर है।
    किसमें कितना है दम?
    मुंबई का इस सीजन में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन अब लगता है कि उसकी टीम सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आई है। रोहित शर्मा और ईशान किशन की ओपनिग जोड़ी के साथ कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड के साथ युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा ने अभी तक चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना किया है। इन बल्लेबाजों के सामने गुजरात के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी जिसकी अगुवाई अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस पहले क्वालीफायर में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से पराजय झेलने के बाद इस मैच में उतरेगी। उसे लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रखी है।
    गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा।

    मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड:
     रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस जॉर्डन, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन (विकेटकीपर), डुआन जानसेन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
     14 September 2026
    जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
    Advt.