अगर पाकिस्तान खेलती... हॉकी एशिया कप से पहले पड़ोसी देश को लेकर क्या बोले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह?

Updated on 26-08-2025 02:11 PM
पटना: बिहार का राजगीर हीरो एशिया कप 2025 के आयोजन को तैयार है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को ट्रॉफी का अनारण कर चुके हैं। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह काफी उत्सुक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी।

हरमनप्रीत सिंह ने पत्रकारों से कहा, 'हमारी तैयारी शानदार रही है। पिछले डेढ़ महीने से हम कैंप में भी थे। हमारा टूर भी था। उम्मीद है कि पहले मैच में उतकर अच्छा परफॉर्म करेंगे। हॉकी में दोनों 'डी' महत्वपूर्ण हैं। आपको जो भी चांस मिल रहे हैं, उस पर अच्छा खेलना होगा।' कप्तान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई टूर पर हमने अच्छा प्रदर्शन किया। 24 खिलाड़ियों की टीम थी, सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया।'
एशिया कप में पाकिस्तान के न होने पर क्या बोले भारतीय कप्तान?
12वां हॉकी एशिया कप पाकिस्तान के बिना खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने कहा, 'अगर एशिया कप में पाकिस्तान की टीम खेलती, तो फैंस का मनोरंजन होता। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान फैंस की भावनाएं जुड़ी रहती हैं। किसी वजह से पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही, लेकिन भविष्य में कभी न कभी तो हम उनके खिलाफ खेलेंगे ही।'

बिहार पहली बार कर रहा मेंस हॉकी एशिया कप की मेजबानी

बिहार पहली बार पुरुष हॉकी एशिया कप की मेजबानी करने जा रहा है। हरमनप्रीत सिंह को उम्मीद है कि उनकी टीम को यहां फैंस से काफी प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा, 'महिलाएं भी बिहार में हॉकी मुकाबले खेलकर गई हैं। उनके खेल को काफी सराहा गया। भारी संख्या में लोग उनका मुकाबला देखने आए। उम्मीद करता हूं कि पुरुष एशिया कप में भी ऐसा ही प्यार देखने को मिलेगा।'

29 अगस्त को होगा भारत का पहला मैच

एशिया कप में भारतीय टीम, चीन के खिलाफ 29 अगस्त से अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद 31 अगस्त को जापान के खिलाफ मुकाबला होगा। एक सितंबर को भारतीय टीम कजाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत को जापान, कजाकिस्तान और चीन के साथ पूल-ए में रखा गया है, जबकि साउथ कोरिया, बांग्लादेश, मलेशिया और चीनी ताइपे पूल-बी में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.