भारत नहीं तो कम से कम बांग्लादेश की ही नकल कर लो... पाकिस्तानी विशेषज्ञ ने धो डाला, चंद्रयान-3 की जमकर की तारीफ

Updated on 15-07-2023 01:28 PM

इस्लामाबाद : इस वक्त पूरी दुनिया में भारत की चर्चा हो रही है। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' मिला है तो वहीं इसरो ने अपना चंद्रयान-3 मून मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी जश्न का माहौल है लेकिन इन खुशियों की वजह कोई स्पेस मिशन या सम्मान नहीं है। दरअसल आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज को मंजूरी दे दी है। अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के बिजनेसमैन साजिद तरार ने पत्रकार आरज़ू काज़मी के साथ बातचीत में दोनों देशों के इस अंतर पर खुलकर बात की। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई।


'पाकिस्तान सिर्फ बेवकूफ बना रहा'

साजिद ने कहा, 'नफरतों से आपने 76 साल कुछ नहीं सीखा। अब प्यार-मोहब्बत से भी कोशिश कर लें।' आगे की बातचीत में उन्होंने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी जब फ्रांस गए तो वहां हर जगह 'मेक इन इंडिया' लिखा हुआ था। दूसरी तरफ हम आईएमएफ से कर्ज मिलने का जश्न मना रहे हैं। हम क्यों 'मेक इन पाकिस्तान' नहीं कहते?' एंकर ने पूछा, 'हम बना भी क्या रहे हैं?' जवाब में पाकिस्तानी विशेषज्ञ ने कहा, 'पाकिस्तान सिर्फ बेवकूफ बना रहा है।'

'भारतीय मीडिया देखा करो'
फिर उन्होंने भारत के चंद्रयान-3 का जिक्र किया। साजिद ने कहा, 'भारत ने चंद्रयान-3 लॉन्च किया है। अगर यह सफलतापूर्वक लैंड करता है तो भारत दुनिया के एक एलीट क्लब में शामिल हो जाएगा और ऐसा करने वाला वह दुनिया का चौथा मुल्क बनेगा।' उन्होंने कहा, 'मैं पाकिस्तानी बच्चों से अपील करता हूं कि भारतीय मीडिया देखा करो ताकि पता चले कि पड़ोस में क्या हो रहा है। वे क्या कर रहे हैं, कैसे कर रहे हैं और आप भी यह कर सकते हैं। आपको गुमराह किया जा रहा है।'
 
 
 साजिद तरार ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने भारत को सबसे बड़ा तोहफा राष्ट्रवाद का दिया है जो पाकिस्तान में बिल्कुल नहीं है। कम से कम उनकी तरक्की से राष्ट्रवाद ही सीख लें। अगर आप कोई अविष्कार करने की काबिलियत नहीं रखते हैं तो नकल करने में कोई हर्ज नहीं है। अगर आपको भारत और मोदी के नाम से शर्म आती है तो बांग्लादेश की कॉपी कर लें।' उन्होंने कहा, 'मैं मोदी या भारत की बात इसलिए करता हूं क्योंकि वे हमारे पड़ोसी हैं। शायद उनका असर हम पर भी हो जाएं।'
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.