ईरान ने गुस्ताखी की तो सेना देगी जवाब, तुर्किये ने किस देश के समर्थन में तेहरान को दी धमकी

Updated on 11-09-2023 01:54 PM
अंकारा: तुर्किये ने ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। विदेश मंत्री हाकन फिदान ने कहा कि अगर ईरान अजरबैजान के मामलों में हस्तक्षेप करता है तो तुर्किये की सेना समय पर जवाब देगी। दरअसल, ईरान यूरोप तक अपनी पहुंच बनाए रखने के लिए आर्मेनिया का समर्थन कर रहा है। वहीं, अजरबैजान किसी भी तरह आर्मेनिया के जंगेजुर कॉरिडोर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इससे ईरान का संपर्क बाकी यूरोपीय देशों से कट सकता है। बस इसी कारण ईरान खुलकर आर्मेनिया की मदद कर रहा है। इस पर अजरबैजान ने अपने 'आका' कहे जाने वाले तुर्की से ईरान की शिकायत की थी।

ईरान और अजरबैजान में चरम पर तनाव

अजरबैजान ने इस साल जनवरी में ईरान में अपने दूतावास को बंद कर दिया था। उस वक्त तेहरान में अजरबैजानी दूतावास पर एक बंदूकधारी ने हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने इस घटना के लिए ईरान को दोषी ठहराया था और कार्रवाई की मांग की थी। अजरबैजान ने आरोप लगाया था कि ईरान उनके देश के दूतावास की सुरक्षा को लेकर वियना कन्वेंशन का उल्लंघन कर रहा है। इसके बाद उन्होंने ईरान में अजरबैजानी दूतावास को बंद कर दिया था।

ईरान के खिलाफ तुर्की को अमेरिका का समर्थन

दावा किया जा रहा है कि ईरान के खिलाफ आक्रामकता दिखाने के लिए तुर्की को अमेरिका का समर्थन हासिल है। अमेरिका और ईरान में काफी समय से राजयनिक संबंध न के बराबर हैं। ऐसे में अमेरिका को तुर्की में ईरान के खिलाफ आक्रामकता दिखाने वाला नया देश दिखाई दे रहा है। अमेरिका अभी तक इस काम के लिए सऊदी अरब पर निर्भर था। सऊदी अरब और ईरान ने चीन के सहयोग से शांति समझौता कर लिया था, जिसके बाद से ही अमेरिका किसी नए साथी की तलाश कर रहा था। हालांकि, अमेरिका का आर्मेनिया के साथ भी दोस्ती काफी मजबूत हुई है। ऐसे में तुर्की चाहकर भी अजरबैजान की खुलकर मदद नहीं कर पाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.