पाकिस्तान से बात करे भारत नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम ब्लैकमेलिंग पर उतरे पाक के राजदूत

Updated on 07-08-2023 02:16 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान भारत से बातचीत के लिए लगातार गिड़गिड़ा रहा है। पाकिस्तान ने भारत से कश्मीर और अन्य मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने का आग्रह किया है। लेकिन पाकिस्तान के बयान कनफ्यूज करने वाले हैं। क्योंकि उसके बयान आग्रह से ज्यादा धमकी भरे लग रहे हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि अगर बातचीत फिर नहीं शुरू हुई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत मसूद खान ने वॉशिंगटन में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'भारत की ओर से भी बातचीत का जिक्र होना जाहिए।'


पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट डॉन के मुताबिक उन्होंने कहा कि दोनों ही देश को इस मुद्दे पर बात करनी होगी। इसमें कुछ भी एकतरफा नहीं हो सकता है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बातचीत के लिए कह चुके हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में इस्लामाबाद में एक समिट में बोलते हुए पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के साथ बातचीत की इच्छा जाहिर की। इसके बाद अमेरिका ने भी भारत-पाकिस्तान की बातचीत शुरु करने से जुड़े प्रयासों का समर्थन किया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, 'हम पहले की तरह दोनों देशों के बीच बातचीत का समर्थन करते हैं।'

भारत-पाकिस्तान के रिश्ते हुए खराब

हालांकि भारत पाकिस्तान के हर आग्रह को खारिज करता रहा है। भारत का सीधे तौर पर कहना है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तानी पीएम ने कहा था कि दोनों देश युद्ध के जरिए इस मुद्दे का कभी भी हल नहीं निकाल सकते। दरअसल जब से भारत ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 हटाया है, तभी से पाकिस्तान और भारत के रिश्ते ठंडे बस्ते में जा चुके हैं। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भारत से जुड़ी है।

पाकिस्तान के पास कोई रास्ता नहीं

भारत से सामान खाड़ी देशों के रास्ते अब पाकिस्तान जाते हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने मुश्किलें हैं। ऐसे में पाकिस्तान को पता है कि भारत से व्यापार शुरू करके वह इन स्थितियों को सुधार सकता है। यही कारण है कि पाकिस्तान के पीएम ने छह महीने के भीतर दूसरी बार भारत से बातचीत का आग्रह किया। हालांकि इस दौरान भी उन्होंने पाकिस्तान का परमाणु राग अलापा। उन्होंने कहा कि दोनों देश परमाणु ताकत हैं। अगर युद्ध होता है तो कुछ नहीं बचेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.