अगर मुझे जेल भेजा तो हो जाऊंगा और भी खतरनाक

Updated on 10-09-2022 05:44 PM

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान ने धमकी दी है कि अगर उन्हें जेल भेजा गया तो वह और भी खतरनाक हो जाएंगे। उन्होंने आतंकवाद के मामले की सुनवाई के दौरान इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर पुलिस की भारी तैनाती पर नाराजगी भी जाहिर की। खान ने कहा कि आखिर इसकी क्या जरूरत है?

पीटीआई प्रमुख पर 20 अगस्त को आयोजित रैली के दौरान महिला न्यायाधीश को धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। इस्लामाबाद के सदर मजिस्ट्रेट अली जावेद ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। खान गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे। इस दौरान अदालत में सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।

इमरान बोले- किससे डर रहे हैं अधिकारी?
इमरान के अपने बनिगला आवास से निकलने से पहले ही पीटीआई के कई नेता अदालत पहुंच गए थे। हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों ने फवाद चौधरी, शहजाद वसीम और अन्य को रोक दिया क्योंकि उनके नाम रजिस्ट्रार ऑफिस की सूची में नहीं थे। इमरान ने पूछा कि अधिकारियों को किससे डर लगता है? आखिर क्यों एचसी के बाहर पुलिस की भारी टुकड़ी तैनात की गई है?

 'कोर्ट में पूरी बात रखने का नहीं मिला मौका'
रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान ने यह कहते हुए अधिक बोलने से इनकार कर दिया कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह सुनवाई में भाग लेने के बाद बोलेंगे। कोर्ट ने अदालत की अवमानना ​​के मामले में उन पर अभियोग लगाने का फैसला किया। इस पर इमरान ने कहा कि वह महिला न्यायाधीश के संबंध में अदालत में अपनी पूरी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव ही एकमात्र हल बचा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.