अगर जिंदा हूं तो राजीव जी की वजह से... जब अटल बिहारी वाजपेयी की राजीव गांधी की तारीफ

Updated on 17-05-2023 06:26 PM
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे नेता थे, जिनका न केवल बीजेपी बल्कि विपक्ष के नेता भी सम्मान करते थे। वो ऐसी राजनीतिक परंपरा को मानते थे, जिसमें राजनीतिक विरोधियों के लिए सम्मान और मानवीय मर्यादा का खास स्थान रहा करता था। यही वजह है कि उनके देहांत के बाद भी संसद में और संसद के बाहर दिए गए तमाम भाषणों को आज भी याद किया जाता है। 1991 में जब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
की हत्या हुई थी, तब वाजपेयी ने उनको याद करते हुए ऐसी बात बताई, जो सुनकर कोई भी भावुक हो जाएगा। उन्होंने कहा था कि अगर आज मैं जिंदा हूं तो इसकी वजह राजीव गांधी हैं।
राजीव गांधी की हत्या के बाद सुनाया किस्सा
दरअसल, राजीव गांधी की हत्या के बाद अटल बिहारी वाजपेयी बड़े भावुक हो गए थे। वाजपेयी उन दिनों विपक्ष के नेता थे। इस बीच पत्रकारों ने उनकी राज जाननी चाही। इसके जवाब में वाजपेयी ने राजीव गांधी से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाया जिसे आज तक याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि ये बात 1984-1989 के दौर की है, जब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे। वाजपेयी ने कहा, 'मैं किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहा था। उस वक्त भारत में इस बीमारी का इलाज उपलब्ध नहीं था। मुझे इलाज कराने के लिए अमेरिका जाना था। इलाज के लिए पैसों का इंतजाम कर पाना मेरे लिए संभव नहीं था।'
'राजीव गांधी की बदौलत ठीक हो पाया'
आगे भावुक अंदाज में वाजपेयी बताते हैं, 'मेरी बीमारी की बात किसी तरह राजीव गांधी को पता चल गई। उन्होंने मुझे बुलाया और संयुक्त राष्ट्र जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में शामिल करने का फैसला किया। मैं सदस्य के रूप में वहां गया। इलाज का सारा खर्चा सरकार ने उठाया। मैं उनकी बदौलत पूरी तरह ठीक हो पाया।
दोनों नेताओं ने कभी नहीं किया जिक्र
अमेरिका से इलाज कराकर वाजपेयी सकुशल भारत लौटे। लेकिन न तो राजीव गांधी ने और न ही वाजपेयी ने इस बात का कभी किसी से जिक्र किया। दोनों ही नेता एक समय राजनीतिक विरोधी थे। राजीव नेता सदन थे तो वाजपेयी नेता विपक्ष। वाजपेयी ने कुछ समय बाद एक पोस्टकार्ड के जरिए राजीव गांधी को धन्यवाद जरूर भेजा, लेकिन राजीव के जीते जी किसी को इस बात का पता तक नहीं चल पाया। आज के दौर में इस तरह के राजनीतिक रिश्ते मिलना बेहद दुर्लभ हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.