घास काटी तो गर्दन काट दूंगा... इमरान खान की धमकी पर सचिन ने पाकिस्तानियों की यूं निकाल दी थी हेकड़ी

Updated on 11-02-2023 07:21 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले यहां की पिच को लेकर खूब हो हल्ला हुआ था। खास तौर से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पिच को लेकर काफी निराश थे। कंगारू टीम के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने तो आईसीसी से नागपुर की पिच को लेकर दखल देने की मांग कर दी। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बिंदास अंदाज में कह दिया कि पिच कैसा भी हमें अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग दलीलें दी गई लेकिन नतीजा यह हुआ कि जिस तरह की पिच बनी थी उसी पर खेल शुरू हुआ।

नागपुर की इस पिच विवाद से एक ऐसी घटना की याद ताजा हो गई जब भारतीय टीम 1989-90 में पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। इसी दौरे पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। भारतीय टीम को इस दौरे पर चार टेस्ट और इतने वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी। भारत के इसी दौरे को याद करते हुए पूर्व ओपनर बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने सियालकोट टेस्ट के लिए तैयार की गई हरी पिच को लेकर एक रोचक किस्सा बताया।
सिद्धू ने बताया कि भारतीय टीम जब सियालकोट खेलने पहुंची तो पाकिस्तानी टीम ने वहां की पिच पर एक से डेढ़ इंच की घास छोड़ने के लिए कहा। इमरान खान ने साफ कह दिया था कि अगर पिच की घास कटी तो गर्दन काट दिया जाएगा। हमें हिंदुस्तानियों को किसी भी हाल में हराना है लेकिन इसी पिच सचिन तेंदुलकर ने जिस तरह की बल्लेबाजी की वह इतिहास बन गया।

सिद्धू ने बताया, 'सियालकोट टेस्ट से पहले सचिन तेंदुलकर बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। सचिन का यह डेब्यू सीरीज भी था और उनको लेकर कहा जा रहा था कि भेड़िए के सामने बच्चे को छोड़ दिया गया है। वकार यूनुस, वसीम अकरम और इमरान खान के आगे पूरी भारतीय टीम लड़खड़ा गई थी लेकिन सियालकोट में 15 साल के बच्चे की ऐसी दहाड़ गूंजी कि फिर उसे पूरी दुनिया ने सुना।

सिद्धू बताते हें कि, सियालकोट टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय टीम सिर्फ 25 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी के लिए। सीरीज उनके कुछ खास नहीं था तो मैंने सोचा चलो यह भी जल्दी आउट हो जाएगा तो मैच खत्म होगा।

उन्होंने बताया, सचिन जब बल्लेबाजी करने उतरे गेंदबाजी के लिए सामने वकार यूनुस थे। वकार अपने समय के सबसे बेरम तेज गेंदबाज थे। वकार ने दूसरी ही गेंद पर सचिन को बाउंसर मारी और उन्होंने हूक कर गिया लेकिन गेंद इनसाइड एज लगकर उनकी नाक पर जा लगी। मैं देखकर सिहर सा गया। उसकी नाक से खून की धार गिरने लगी। डॉक्टर मैदान पर आए उसकी नाक पोछा लेकिन 15 साल सचिन जिस दिलेरी से कहा मैं खेलूंगा वह सुनकर मुझे यकीन नहीं हुआ। सचिन के नाक में खून सनी रूई लटक रही थी और वह बल्लेबाजी के लिए तैयार था।

सिद्धू ने कहा, फिर मैंने सोचा जब 15 साल का बच्चा अपने देश के लिए लड़ने का हौसला रखता है तो फिर मैं क्यों नहीं ऐसा कर सकता हूं।

सचिन की दिलेरी से मैच हुआ ड्रॉ

सियालकोट टेस्ट के आखिरी दिन सचिन ने वसीम अकरम, वकार युनूस और इमरान खान का दिलेरी से सामना किया। सचिन ने टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में 134 गेंद में 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में 324 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान टीम 250 रन ही बना सकी थी। पहली पारी में भी सचिन ने 35 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया 7 विकेट पर 234 रन बनाई थी लेकिन इसके बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी नहीं आई जिसके कारण मैच की समाप्ति ड्रॉ पर हुई।

सचिन चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए 292 रन बनाए थे। पाकिस्तान के इसी दौरे से सचिन ने वनडे में भी डेब्यू किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.