आम चुनावों में हारी BJP तो 25% गिर जाएगा शेयर बाजार, बर्बाद हो जाएंगे निवेशक, जेफरीज ने क्यों कही यह बात?

Updated on 31-10-2023 03:01 PM
नई दिल्ली : अगले साल यानी 2024 में आम चुनाव (General election) होने हैं। चुनावों के क्या परिणाम होंगे। सत्ता परिवर्तन होगा या नहीं। स्टेबल सरकार आएगी या नहीं। इन सब बातों का असर शेयर मार्केट (Share Market) पर भी पड़ता है। गठबंधन वाली और जोड़-वाली सरकारों का अक्सर शेयर मार्केट पर पॉजिटिव असर नहीं होता। अब अमेरिकन इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज (Jefferies LLC) का एक अनुमान आया है। जेफरीज LLC में इक्विटी स्ट्रेटेजी के ग्लोबल हेड Chris Wood ने एक बड़ी बात कह दी है। उनके अनुसार आम चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पार्टी पावर में नहीं आती है, तो भारत में इक्विटी मार्केट बुरी तरह गिर जाएगा।

बीजेपी हारी तो 25% गिर जाएगा मार्केट

मुंबई में बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार द्वारा आयोजित एक इंडस्ट्री इवेंट में वुड ने कहा, 'अगर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को 2004 की तरह राष्ट्रीय चुनावों में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ता है, तो मैं बाजार में 25% या उससे अधिक गिरावट की उम्मीद करूंगा।'


भारत की दुनिया में सबसे अच्छी ग्रोथ स्टोरी

वुड ने कहा कि सरकार ने ग्लोबल सप्लाई लाइन्स को आकर्षित करने के लिए महत्वाकांक्षी उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन कार्यक्रम (PLI) जैसे सुधारों को लागू किया है। बीजेपी फिर से सत्ता में नहीं आई तो एक बड़ी गिरावट आएगी, लेकिन मोमेंटम ऐसा होगा कि यह बाउंस बैक करेगा। वुड ने कहा, 'भारत की दुनिया में और विशेष रूप से एशिया में सबसे अच्छी ग्रोथ स्टोरी है। जाहिर है कि चीन में समस्याओं ने इस दृष्टिकोण को और मजबूत किया है।'

2004 मे 20% गिर गया था मार्केट

मई 2004 में, बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को राष्ट्रीय चुनावों में अप्रत्याशित हार के बाद भारत में शेयर बाजार दो दिनों में लगभग 20% गिर गया था। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने देश और बाजारों को खोलने के उद्देश्य से नीतियों को बनाए रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद अगले कुछ दिनों में बाजारों ने कुछ नुकसान की भरपाई कर ली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.