बीफ नहीं मिल रहा तो क्या खा रही पाकिस्तानी क्रिकेट टीम, BCCI ने की स्पेशल डाइट की व्यवस्था

Updated on 30-09-2023 02:48 PM
हैदराबाद: भारत की मेजबानी में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में अब सिर्फ गिनती के दिन बचे हैं। सारी टीमें अपने-अपने अभ्यास मैच खेलने में व्यस्त हैं। इससे पहले इन टीमों का भारत में भव्य स्वागत हुआ। हैदराबाद एयरपोर्ट और होटल के बाहर मिले भारी सपोर्ट से पाकिस्तानी टीम गदगद नजर आई। मगर इन सब के बीच कट्टर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों में खाने को लेकर असंतोष देखा जा सकता है। सात साल बाद भारत आई पाकिस्तानी टीम को हिंदुस्तानी सरजमीं पर बीफ नहीं परोसा जा रहा है। सिर्फ ग्रीन आर्मी ही नहीं बल्कि बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के मेन्यू से ही बीफ गायब कर दिया है, यानी प्लेयर्स को वर्ल्ड कप के दौरान किसी भी होटल में बीफ नहीं मिलेगा।

दरअसल, 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम 28 सितंबर को हैदराबाद पहुंची। सात साल बाद पहली बार भारत दौरे पर आई बाबर आजम एंड कंपनी का भीड़ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों को किसी भी होटल में बीफ नहीं परोसा जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान को प्रोटीन की खुराक चिकन, मटन और मछली से पूरी की जा रही है। टीम के डाइट चार्ट में ग्रिल्ड लैंब चॉप्स, मटन करी, बेहद लोकप्रिय बटर चिकन और ग्रिल्ड मछली शामिल हैं।

ऐसा है पाकिस्तान का डाइट चार्ट
कार्बोहाइड्रेट के लिए, टीम ने उबले हुए बासमती चावल, बोलोग्नीज सॉस में स्पेगेटी और शाकाहारी पुलाव का अनुरोध किया है। मशहूर हैदराबादी बिरयानी को चीट फूड विकल्पों में से एक माना गया है। पाकिस्तानी टीम के डाइट को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर बातचीत हो रही है। लोग तरह-तरह के ट्वीट कर रहे हैं। अपने हिसाब से चीजों को तोड़-मरोड़ रहे हैं।

पाकिस्तान विश्व कप 2023 टीम
6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत से पहले पाकिस्तान को दो वार्म-अप मैच भी खेलने हैं। बीती रात खेले गए पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड से शिकस्त भी झेलनी पड़ी। अब टीम को दूसरा मुकाबला मंगलवार को वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा। पाकिस्तानी टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.