BCCI ने उठाया ये कदम तो बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट, भारत सरकार के फैसले का है इंतजार

Updated on 25-04-2025 02:29 PM
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के द्वारा 26 टूरिस्टों की हत्या के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गया है। इस घटना के बाद से अब भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंधों को लेकर भी अटकलें तेज हो गई है। इस पूरे मामले पर बीसीसीआई की पैनी नजर बनी हुई है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि बोर्ड सरकार की सलाह मानेगा, लेकिन फिलहाल आईसीसी और एसीसी इवेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

बता दें कि एशिया कप और महिला वनडे वर्ल्ड कप में दोनों देशों के खेलने पर सबकी निगाहें टिकी हैं। मीडिया राइट्स को लेकर भी एसीसी की अपनी योजनाएं हैं। यही कारण है कि राजनीतिक तनाव के बीच, क्रिकेट कूटनीति का भविष्य अनिश्चित हो गया है। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। कईं लोगों का कहना है कि बीसीसीआई ने आईसीसी से अपील की है कि वे भारत और पाकिस्तान को आगे होने वाले बड़े टूर्नामेंट्स में एक ही ग्रुप में न रखा जाए। बता दें कि किसी भी बड़े इवेंट में भारत-पाकिस्तान की टक्कर से क्रिकेट बोर्ड को बहुत फायदा होता है। ऐसे में अगर ये दोनों टीमें एक ग्रुप में नहीं रहे और मैच ना होता भारी नुकसान हो सकता है।
सरकार की सलाह पर बीसीसीआई करेगी काम
हालांकि, मीडिया में भारत-पाकिस्तान को एक ग्रुप में नहीं रखने को लेकर जो खबरें चल रही है उस पर राजीव शुक्ला ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड इस मामले में सरकार की सलाह पर चलेगा। इसका मतलब साफ है कि जो सरकार का निर्णय होगा वही बीसीसीआई करेगा। 'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक एक बड़े बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है उन्हें भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में नहीं रखने की कोई जानकारी नहीं है। इसका मतलब है कि अभी तक यह तय नहीं है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा या नहीं।
वहीं आईसीसी इवेंट की बात करें फिलहाल कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं होने जा रहा है। इस साल के अंत में महिला वनडे विश्व कप आयोजन किया जाना है। पाकिस्तान ने इसके लिए क्वालीफाई कर लिया है। आठ टीमों का यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा, जिसमें कोई ग्रुप नहीं होगा। इसका मतलब है कि सभी टीमें एक-दूसरे के साथ खेलेंगी। पहले से तय योजना के अनुसार पाकिस्तान के मैच किसी न्यूट्रल जगह पर होंगे। चूंकि भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान है इसलिए बीसीसीआई को वह जगह तय करनी होगी। लेकिन अभी इसमें काफी समय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.